Border 2 की सूनामी, रिलीज होते ही सनी देओल की फिल्म पर मेकर्स को लेना पड़ा बड़ा फैसला
Sunny Deol Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लोगों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. यही वजह है कि रिलीज होते ही इस फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है.
Sunny Deol Border 2: सनी देओल अपनी बुलंद आवाज के साथ सिनेमाई पर्दे पर लौट आए हैं. उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे लोगों की तरफ खूब प्यार मिल रहा है. सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. यही वजह है कि मेकर्स ने रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म के मिडनाइट शोज शुरू करने का फैसला कर लिया है.
जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है और अगर उसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो ऑडियंस की भारी डिमांड पर उसके मिडनाइट शोज शुरू किए जाते हैं. यानी रात 12 बजे के बाद के शो. हालांकि, हर फिल्म के साथ ऐसा नहीं होता है. पर खबर है कि कुछ बड़े शहरों में ‘बॉर्डर 2’ के मिडनाइट शोज चालू कर दिए हैं. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है.
#BreakingNews After #Dhurandhar in Dec 2025, midnight shows of #Border2 have now commenced across major centres in #India.



