Toxic Promotions: ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन में बिजी तारा सुतारिया! ग्लैमर भरे अंदाज से धड़काए दिल
तारा सुतारिया इस वक्त फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. अब उन्होंने लेटेस्ट तस्वीरों में एक बार फिर ग्लैमर भरे अंदाज से ध्यान खींच लिया है.
तारा सुतारिया ने ब्लैक ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शीर टच है. उनका ये लुक ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल की याद दिलाता है. तस्वीरों को शेयर कर तारा सुतारिया ने कैप्शन दिया, "50s के दौर में अटका हुआ हूँ… और निकलने का कोई इरादा भी नहीं" इसी के साथ उन्होंने विंकिंग फेस (Winking Face) इमोजी ड्रॉप की है.
तारा की तस्वीरों पर दूसरे फैन ने भी कमेंट किया, " तारा अपने 'रेबेका एरा' (Rebecca era) में, एक दम 90'S की रेट्रो हॉलीवुड वाइब दे रही हैं..."दरअसल 'टॉक्सिक' में तारा सुतारिया के किरदार का नाम 'रेबेका' होगा. ट्रेलर में उनका बोल्ड अंदाज दिखाया गया है और इसी के साथ ही इमोशनल ब्रेकडाउन भी है.
इन लेटेस्ट तस्वीरों में तारा सुतारिया की ड्रेस से लेकर जूलरी और हेयर स्टाइल तक रेट्रो वाइब से भरपूर है. उन्होंने कोर्सेट टॉप वाली एंकल लेंथ फिटेड स्ट्रैपी ड्रेस कैरी की है, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है. मैचिंग ग्लब्स और हील्स उनकी ड्रेस को कंप्लीट करते हैं.
तारा ने अपने स्टाइल को 50's का टच देने के लिए साथ में पर्ल की स्टेटमेंट जूलरी कैरी की है., इसी के साथ उन्होंने सटल मेकअप लुक चुना है जो फेस को फाइन टच देता है. वहीं फ्रंट से वन साइड हेयर और हाई वन उनके लुक को और भी परफेक्ट बनाते हैं.



