The Traitors 2: मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी और शालिनी पासी… उम्र 40 पार, फैशन में लाजवाब, तीनों में कौन सबसे ज्यादा अमीर?
The Traitors 2: करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' धमाल मचाने के लिए लौट रहा है. एक बार फिर कंटेस्टेंट्स अपने माइंड गेम से सबको इम्प्रेस करते हुए नजर आएंगे. 13 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसकी शुरुआत होगी. शो में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी और शालिनी पासी भी दिखेंगी, जानिए कौन ज्यादा अमीर हैं?
The Traitors 2: करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2′ की शुरुआत होने वाली है. बीते दिन ही सीजन 2 के कंफर्म 21 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. 13 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसकी शुरुआत होगी. जिसमें अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत और शालिनी पासी समेत कई एक्टर्स शामिल होंगे. आज बात इन तीनों एक्ट्रेस की करेंगे, जो शो के सीजन 2 इवेंट के दौरान एक साथ दिख रही थीं. मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी और शालिनी पासी कितने करोड़ रुपये का मालकिन हैं?
श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा रही हैं. टीवी के बाद अब ओटीटी और फिल्मों पर भी काम कर रही हैं. वहीं, दूसरी ओर मल्लिका शेरावत हैं, जो लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, पर इवेंट्स से कमाई करती रहती हैं. दरअसल शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन’ की मालकिन हैं, साथ ही कई आर्ट एंड क्राफ्ट्स की वर्कशॉप्स भी ऑर्गेनाइज करती हैं. उनका घर भी काफी लैविश हैं, अब बताते हैं कि ‘द ट्रेटर्स 2’ में आ रहीं तीनों कितने करोड़ रुपये की मालकिन हैं.
मल्लिका शेरावत की नेटवर्थ कितनी है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अब काफी कम ही पिक्चरों में नजर आती हैं. एक्ट्रेस की पिछली फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म में जबरदस्त काम किया था. 49 साल की यह एक्ट्रेस आज भी अपनी फिटनेस से सबके होश उड़ा देती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका शेरावत की नेटवर्थ लगभग 170 से 172 करोड़ रुपये के बीच है.
शालिनी पासी की कुल संपत्ति कितनी है?
दरअसल शालिनी पासी खुद भी स्टेट लेवल जिमनास्ट रह चुकी हैं और अरबपति बिजनेसमैन की पत्नी भी हैं. वो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में नजर आ चुकी हैं. वो दिल्ली की रहने वाली हैं और अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर काफी चर्चा मों रहती हैं. दिल्ली के पॉपुलर सेलेब्स में से एक शालिनी के पति संजय पासी पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 2690 करोड़ रुपये के आसपास है.
श्वेता तिवारी की कमाई?
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने काफी मेहनत से अपने दम पर ही नाम कमाया है. वो अब फिल्मों और ओटीटी पर काम कर रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने टीवी से शुरुआत की थी और अपने बच्चों को भी अकेले पाला है. कसौटी जिंदगी की प्रेरणा 45 साल की उम्र से फिटनेस से सबके होश उड़ाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 81 करोड़ से 90 करोड़ रुपये के बीच है.
‘द ट्रेटर्स’ की विनर कौन थी?
रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का पहला सीजन 12 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर आया था. करण जौहर ने ही पहले सीजन को भी होस्ट किया था. साथ ही उर्फी जावेद और निकिता लूथर इस सीजन की विनर बनी थीं. इन्होंने 70.05 लाख रुपये का विनिंग अमाउंट जीता था, अब सीजन 2 की बारी आ गई है, जिसमें कई नए कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं.




