टाइगर पर हमले के 1 दिन बाद ही फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, भाई की हेल्थ पर नहीं दिया जवाब

टाइगर पर हमले के 1 दिन बाद ही फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, भाई की हेल्थ पर नहीं दिया जवाब

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में फाइरिंग हुई थी. एक दिन बाद ही बहन कृष्णा मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में नजर आईं. इस दौरान उनसे टाइगर को लेकर सवाल किया गया, जिसे कृष्णा ने इग्नोर कर दिया.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फेसल शेख ऊर्फ मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दिकी का रिसेप्शन 19 अक्टूबर को मुंबई में होस्ट किया गया था. इस रिसेप्शन में टीवी से लेकर बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की, जिसमें जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी नजर आईं. रिसेप्शन से 1 दिन पहले ही मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फाइरिंग का घटना हुई थी, जिसमें टाइगर को हल्की से चोट भी आई. इस बीच कृष्णा का फैजू के वलीमा में शामिल होने का वीडियो सामने आया है.

सितारों से सजी इस पार्टी में कृष्णा श्रॉफ एरिका पैकर्ड के साथ नजर आईं. कृष्णा को देखते ही पैपराजी भी उन्हें स्पॉट करने पहुंची. इस दौरान पैप्स ने कृष्णा से टाइगर की हेल्थ को लेकर भी सवाल किया. हालांकि, एक्ट्रेस इस सवाल को इग्नोर कर दिया और वहां से चली गईं.

कृष्णा ने नहीं दी भाई टाइगर की अपडेट

जब कृष्णा श्रॉफ अपनी कार में बैठने लगीं, तो पैपराजी ने उनसे फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत को लेकर सवाल किया. पैपराजी ने कहा कि, भाई की हेल्थ कैसी है, थोड़ा हमे बता दें तो. हम सब लोगों की दुआ है. हालांकि, कृष्णा ने भाई की हालत के बारे में कुछ भी बताने से परहेज किया. उन्होंने सिर्फ विनम्रता से ‘थैंक यू’ कहा और वहां से रवाना हो गईं.

इस मौके पर कृष्णा ने पिंक ब्लाउज के साथ खूबसूरत टील-ग्रीन लहंगा पहना था. मैचिंग दुपट्टे, स्टाइलिश एक्सेसरीज और ग्लैमरस मेकअप में उनका लुक काफी शानदार लग रहा था.

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

यह घटना रविवार शाम की है, जब टाइगर श्रॉफ जुहू में फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं. इस घटना में टाइगर को मामूली खरोंचें आईं, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी. ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने खुद कार की कमान संभाली थी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More