क्यों खरीदना महंगा Vivo X300 FE, जब सस्ते में आते हैं iPhone-Samsung के ये दमदार फोन

क्यों खरीदना महंगा Vivo X300 FE, जब सस्ते में आते हैं iPhone-Samsung के ये दमदार फोन

Vivo X300 FE भारत में लॉन्च हो चुका है और यह दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. लेकिन इसकी कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसे सीधे फ्लैगशिप सेगमेंट में खड़ा कर देती है. इस बजट में एपल और सैमसंग जैसे ब्रांड्स के कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो फीचर्स और भरोसे के मामले में मजबूत विकल्प साबित होते हैं. यहां हम आपको 5 ऐसे फोन बता रहे हैं जो आप वीवो की जगह ले सकते हैं.

Vivo X300 FE Alternative: वीवो ने अपने नए फोन Vivo X300 FE को भारत में लॉन्च कर दिया है. Vivo X300 FE को भारत में एक प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसमें 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB तक एक्सपेंडेबल RAM और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. Vivo X300 FE की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है. लेकिन इस कीमत में Apple और Samsung के कई दमदार फोन आ जाते हैं. जो न सिर्फ परफॉर्मेंस बल्कि सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कैमरा और ओवरऑल एक्सपीरियंस में भी मजबूत माने जाते हैं. ऐसे में अगर आप इस बजट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो दूसरे विकल्पों पर नजर डालना आपके लिए ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है. यहां हम आपको ऐसे 5 स्मार्टफोन बता रहे हैं जो आप Vivo X300 FE की जगह खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra (कीमत-94,999 रुपये)

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ था. इसमें 6.9 इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है और इसमें S Pen का सपोर्ट भी मिलता है. यह स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर पर चलता है और 12GB या 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का विकल्प देता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड और दो टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं. इसमें 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक यह फोन 1 लाख की कीमत में काफी दमदार है. Vivo X300 FE की जगह अगर आप इसको खरीदने हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा.

iPhone 17

iPhone 17

iPhone 17 (कीमत-75,900 रुपये)

Vivo X300 FE की जगह आईफोन 17 खरीदना भी बेस्ट ऑप्शन है. इस फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz प्रोमोशन सपोर्ट करता है. फोन में नया A19 Pro चिप दिया गया है, जो बेहतर AI परफॉर्मेंस देता है. इसमें 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटो और वीडियो के दौरान बेहतर फ्रेमिंग करता है. इसके अलावा 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 4x टेलीफोटो लेंस मिलता है. फोन में 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस और 12GB तक रैम का सपोर्ट भी दिया गया है. एपल का लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और इकोसिस्टम के आगे वीवो काफी पीछे रह जाता है.

Samsung Galaxy S26

Samsung Galaxy S26

Samsung Galaxy S26 (कीमत-76,999 रुपये)

यदि आप एंड्रॉयड फोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo X300 FE की जगह Samsung Galaxy S26 भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस फोन में आपको 3 दमदार कैमरा मिलते हैं, जो फोटो से लेकर वीडियो तक में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देते हैं. इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है, जो AI परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है. इसमें 6.3 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में 4300mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह फोन Android 16 पर चलता है और 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा करता है. यानी फोन कैमरा, डिस्प्ले, एआई हर मामले में आपको आगे रखता है.

iPhone 16

iPhone 16

iPhone 16 (कीमत-62,900 रुपये)

कम बजट में आईफोन 16 भी बढ़िया ऑप्शन है. आईफोन 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है. इसमें A18 चिपसेट मिलता है, जो एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है. कैमरा में 48MP का फ्यूजन मेन सेंसर और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है. इसमें नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो कैप्चर करना आसान हो जाता है. फोन में 8GB रैम और एडवांस फीचर्स जैसे स्मार्ट HDR 5 और फोटोनिक इंजन मिलते हैं.

Samsung Galaxy S25

Samsung Galaxy S25

Samsung Galaxy S25 (कीमत-56,999 रुपये)

Vivo X300 FE के मुकाबले यह फोन काफी सस्ता आता है लेकिन कई मामलों में वीवो को पीछे छोड़ता है. सैमसंग गैलेक्सी S25 एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें 6.2 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB रैम दी गई है. कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है. फोन में 4000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह फोन Android 15 पर चलता है और AI फीचर्स के साथ आता है. इस फोन के साथ भी कंपनी 7 साल के OS अपडेट देती है.

ये भी पढ़ें: ChatGPT हुआ और स्मार्ट! नया GPT-5.5 Instant मॉडल अब देगा ज्यादा सटीक जवाब

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More