राजस्थान: बारां में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 24 यात्री गंभीर घायल; 6 की मौत की आशंका
राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद में जिओ पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. राजस्थान रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. एक ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गई.
राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद में जिओ पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. राजस्थान रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. एक ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गई. हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए. इनमें से छह की मौत की सूचना मिल रही है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जांच-पड़ताल में जुटी है.
खबर अपडेट की जा रही है.



