Vijay Crishna Death: नहीं रहे शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, राजपाल यादव ने जताया दुख

Vijay Crishna Death: नहीं रहे शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, राजपाल यादव ने जताया दुख

Actor Vijay Crishna: बॉलीवुड एक्टर विजय कृष्ण का निधन हो गया है. फिल्मों के अलावा वे थियेटर का भी जाना-माना नाम थे और उनके निधन से इंडस्ट्री में दुख का माहौल है. कई सारे एक्टर्स ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है. अभिनय के अलावा विजय अपने पुराने फैमिली बिजनेस से भी जुड़े थे.

Devdas Actor Vijay Crishna Death: थियेटर के सीनियर एक्टर और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर चुके विजय कृष्ण का निधन हो गया है. 81 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस भी इस खबर से दुखी हैं. उन्होंने वैसे तो अपने करियर में कई बड़ी परफॉर्मेंस दीं लेकिन एक्टर को सबसे ज्यादा शाहरुख खान की फिल्म देवदास में उनके ऑनस्क्रीन पिता का रोल प्ले करने के लिए याद किया जाता है. इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया था. इसके अलावा वे अपना फैमिली बिजनेस भी देखते थे. उनके निधन पर लिलेट दुबे, अनुपम खेर समेत कई सारे एक्टर्स ने सांत्वना दी हैं और विजय को याद किया है.

एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने इस दुख की घड़ी में एक्टर को याद करते हुए लिखा- ‘मैं दुखी हूं. हमारे थिएटर परिवार और डांस लाइक ए मैन का 25 साल से ज्यादा वक्त तक हिस्सा रहे हमारे साथी विजय कृष्ण इस दुनिया में नहीं रहे. विजय एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वह शानदार एक्टर तो थे ही साथ ही हैंडसम भी थे. उनका ह्यूमर कमाल का था. हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते थे. उनकी बहुत सारी यादें मन में हैं. प्यारे विजय, तुम्हें कभी नहीं भुलाया जाएगा.’ इसके अलावा अनुपम खेर, राजपाल यादव समेत और भी एक्टर्स ने विजय को श्रद्धांजलि दी है.

ये भी पढ़ें- Karanvir Bohra Father Death: होली के दिन वीरान हुई करणवीर बोहरा की दुनिया, पिता के निधन से घर में मातम, ऐसे बयां किया दर्द

विजय कृष्णा के निधन के बाद अब उनकी वाइफ स्मिता कृष्ण हैं जो की एक बड़ी बिजनेसवुमन हैं. उनकी बेटी का नाम न्यारिका होल्कर है. फिलहाल फैमिली की ओर से एक्टर के निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है. फिल्मों के अलावा विजय भी अपने फैमिली बिजनेस में हाथ बंटाते थे. उन्होंने साल 2021 में गोदरेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्ट के पद से इस्तीफा दे दिया था. बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था. साल 1995 से ही वो गोदरेज के नॉन एग्जिक्यूटिव और नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर थे. पर्यावरण को लेकर भी उन्होंने काफी काम किए और जागरूकता फैलाई. एक्टर ने पीके और गुजारिश जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की.