विराट कोहली का ये VIDEO देखा क्या? अनुष्का के साथ लंदन में दिखा ये अंदाज

विराट कोहली का ये VIDEO देखा क्या? अनुष्का के साथ लंदन में दिखा ये अंदाज

विराट कोहली पिछले कई महीनों से लंदन में जाकर बस गए हैं और कभी-कभार ही फैंस को नजर आते हैं. ऐसे में लंदन से कभी-कभार आने वाली उनकी कोई भी फोटो या वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें जारी हैं. टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं लेकिन यहां भी वो कब तक खेलेंगे, इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. मगर इन सब चर्चाओं और अलग-अलग दावों से दूर विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में वक्त बिता रहे हैं और यहीं से उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टहलते दिख रहे हैं.

पिछले कुछ महीनों से ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ही बस चुके विराट कोहली को देखने के लिए उनके फैंस तरस जाते हैं. खास तौर पर उनके टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास के कारण मैदान पर उन्हें देखने के लिए अब बेकरारी बढ़ गई है. साथ ही वो कभी-कभार ही किसी इवेंट में नजर आते हैं. ऐसे में उनका कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने आता है तो सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उस पर खूब प्यार लुटाते हैं.

विराट कोहली का दिखा ये अंदाज

विराट का ऐसा ही एक नया वीडियो आया है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं. विराट के साथ इस दौरान अनुष्का भी दिखी लेकिन उनके बच्चे साथ में नहीं थे. इस वीडियो में विराट एक टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए दिख रहे हैं और उनके हाथ में पानी की बोतल और छतरी है. इसको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो या तो जिम के लिए जा रहे हैं या फिर घर का सामान लेने.