कोहली को दिखा वर्ल्ड कप फाइनल का फ्लैशबैक! ऑस्ट्रेलिया में विराट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें- VIDEO
लंबे समय के बाद टीम इंडिया की जर्सी में फिर से खेलने उतर रहे विराट कोहली के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहने वाली है. मगर मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में भी उनका हर एक कदम, हर एक शॉट बारीकी से देखा और परखा जा रहा है.
विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज के साथ ही 9 मार्च के बाद पहली बार विराट कोहली भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए विराट टीम के साथ पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और वहां उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी और प्रैक्टिस के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. मगर ऐसे ही एक वीडियो ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं क्योंकि इसमें वर्ल्ड कप फाइनल की यादें ताजा हो गई.
पर्थ में 19 अक्टूबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए पूरी टीम इंडिया लगातार ऑप्टस स्टेडियम में अभ्यास कर रही है. इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर हैं, क्योंकि दोनों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है. ऐसे में सीरीज से पहले भी ये दोनों स्टार बल्लेबाज ही प्रैक्टिस सेशन का फोकस भी रहे. यही कारण है कि दोनों जो भी कर रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सुर्खियां भी बटोर रहा है. कुछ ऐसा ही विराट के एक वीडियो से भी हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया में ऐसा क्या हुआ?
पर्थ पहुंचने के बाद 16 अक्टूबर को टीम इंडिया के पहले प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली नेट्स पर बैटिंग करते नजर आए. उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स भी जमाए, जबकि कुछ मौकों पर वो चूकते हुए भी नजर आए. मगर इस दौरान एक ऐसा शॉट भी देखने को मिला, जिसने फैंस के पुराने जख्म ताजा कर दिए. ये शॉट था बैकफुट पर लेट कट, जिसे खेलने की कोशिश में गेंद विराट के बैट से लगकर स्टंप्स पर चली गई. जैसे ही ये सब हुआ, विराट ने निराशा में सिर ऊपर उठा लिया, जैसे उन्हें 2023 का फ्लैशबैक नजर आ गया हो.
Hes getting the worst flashback possible, and just look at Rohits reaction



