तौलिए से कंघे तक…रोज इस्तेमाल होने वाली इन चीजों को कब बदलना चाहिए?

तौलिए से कंघे तक…रोज इस्तेमाल होने वाली इन चीजों को कब बदलना चाहिए?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बड़ी-बड़ी हेल्थ टिप्स तो फॉलो करते हैं, लेकिन छोटी-छोटी घरेलू चीजों की सफाई और समय पर बदलाव को नजरअंदाज कर देते हैं.जैसे तौलिया के लंबे समय तक इस्तेमाल करना. एक ही कंघा सालों तक यूज करना आदि. चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं कि इन चीजों को कितने दिन के बाद बदल देना चाहिए.

रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें बदलना ही भूल जाते हैं. जैसे सुबह उठते ही जिस तौलिये से चेहरा पोंछते हैं, जिस कंघे से बाल संवारते हैं, जिस टूथब्रश से दांत साफ करते हैं या जिस तकिए पर सिर रखकर सोते हैं…इन्हें बिना बदलें लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा समय तक इस्तेमाल की गई ये चीजें आपकी सेहत, त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं? दरअसल, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में धीरे-धीरे बैक्टीरिया, धूल, फंगस और गंदगी जमा होने लगती है. कई बार बाहर से साफ दिखने वाली चीजें भी अंदर ही अंदर कीटाणुओं का घर बन जाती हैं.

पुराने तौलिये से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, लंबे समय तक इस्तेमाल किया गया कंघा बालों में डैंड्रफ और गंदगी फैला सकता है, जबकि समय पर न बदला गया टूथब्रश दांतों और मसूड़ों की समस्याओं की वजह बन सकता है. यही नहीं, तकिया, चप्पल, रेजर और यहां तक कि पानी की बोतल जैसी चीजों की भी एक तय उम्र होती है, जिसके बाद उन्हें बदल देना ही बेहतर माना जाता है. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि इन्हें कितने समय के बाद बदल देना चाहिए. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं किस चीज को कितने समय के बाद बदलना चाहिए?

ये भी पढ़ें: Digital Detox: रोज सिर्फ एक घंटे फोन से बनाएं दूरी, जानें डिजिटल डिटॉक्स के फायदे

कंघा बदलने का सही समय

कंघे हमारी डेली लाइफ का एक अहम हिस्सा है. रोजाना हम बालों में कंघा करते हैं, जो सीधा हमारे स्कैल्प के कॉन्टैक्ट में आता है. ऐसे में कंघे में धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. अगर इसे लंबे समय तक साफ न किया जाए तो डैंड्रफ और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंघे को हर हफ्ते अच्छी तरह साफ करना चाहिए और लगभग 6 से 12 महीने के अंदर बदल देना चाहिए.

तौलिया को कब बदलें?

नहाने के बाद, हाथ धोने के बाद या फिर मुंह धोने के बाद हम तौलिया का इस्तेमाल जरूर करते हैं. ऐसे में इसमें बैक्टीरिया और फंगस आना तो तय है. वहीं, अगर तौलिया देर तक गीला रहे तो इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए तौलिये को हर 2-3 दिन में धोना चाहिए और करीब 1 से 2 साल के अंदर बदल देना चाहिए, खासकर जब उसका कपड़ा खुरदुरा या बदबूदार होने लगे.

तकिया बदलना भी जरूरी

कुछ लोग एक ही तकिए को सालों साल इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसे भी बदलना जरूरी है. दरअसल, तकिए में समय के साथ धूल, पसीना, डेड स्किन और एलर्जी पैदा करने वाले कण जमा होने लगते हैं. पुराने तकिए गर्दन दर्द और एलर्जी की समस्या बढ़ा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तकिए को हर 1 से 2 साल में बदल देना चाहिए ताकि नींद और हेल्द दोनों बेहतर रह सके.

टूथब्रश भी समय से बदलें

टूथब्रश रोजाना मुंह के बैक्टीरिया के संपर्क में रहता है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इसके ब्रिसल्स खराब हो जाते हैं और यह सही तरीके से सफाई नहीं कर पाता. डेंटिस्ट सलाह देते हैं कि टूथब्रश को हर 3 महीने में बदल देना चाहिए. अगर ब्रिसल्स जल्दी फैल जाएं, तो उसे तुरंत ही बदल देना चाहिए.

रेजर को बदलने का सही समय

रेजर का ब्लेड समय के साथ कुंद हो जाता है, जिससे स्किन कटने और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. अगर रेजर का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाता है, तो उसे 5 से 10 बार उपयोग के बाद बदल देना चाहिए. वहीं डिस्पोजेबल रेजर को ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Premature Grey Hair: समय से पहले बूढ़ा दिखने का डर! बालों को जल्दी सफेद होने से बचाएंगी ये चीजें

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More