Jaideep Ahlawat Wife: कौन हैं जयदीप अहलावत की पत्नी? इस टीवी शो में आ चुकी हैं नजर

Jaideep Ahlawat Wife: कौन हैं जयदीप अहलावत की पत्नी? इस टीवी शो में आ चुकी हैं नजर

Jyoti Hooda: बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक जयदीप अहलावत के बारे में कौन नहीं जानता. लेकिन आज हम आपको उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं कि वो कौन हैं और क्या करती हैं. साथ ही, जानेंगे जयदीप अहलावत और उनकी पत्नी से जुड़ी कुछ अहम बातें.

जयदीप अहलावत की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टरों में की जाती है. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक जयदीप अहलावत ने अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है. जयदीप अहलावत आज 8 फरवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी मौके पर हम आपको बताएंगे जयदीप अहलावत की पत्नी के बारे में और उनके शादीशुदा जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें भी.

जयदीप अहलावत की पत्नी का नाम ज्योति हुड्डा है, जो एक मंझी हुई डांसर हैं. ज्योति हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग और डांसिंग के साथ की थी. ज्योति, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में जयदीप से जूनियर थीं, लेकिन दोनों इंस्टीट्यूट में शामिल होने से पहले हरियाणा में एक-दूसरे को जानते थे.

जब अपने करियर के शुरुआती दौर में जयदीप अहलावत के पास कोई काम नहीं था तो उनकी पत्नी ज्योति ने घर चलाने में मदद करने के लिए लगभग 4 महीने तक डेली सोप 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम किया था. जब जयदीप अहलावत का करियर अपने पीक पर पहुंच गया तो उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपने डांस और घर पर फोकस करना शुरू कर दिया.

जयदीप और ज्योति अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. बहुत कम दोनों बॉलीवुड पार्टियों में एक साथ नजर आते हैं. ज्योति लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. हालांकि, वो अपने डांस के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.