अमेरिका में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग हो रही शानदार! इतने का है टिकट

अमेरिका में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग हो रही शानदार! इतने का है टिकट

अमेरिका में भी यश की टॉक्सिक को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गए है, जिसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जान लेते हैं कि वहां पर 'टॉक्सिक' के टिकट प्राइस क्या हैं.

यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया. इसको हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. इसमें एक्शस रोमांस, ड्रामा, पीक इमोशन का जबरदस्त तड़का होगा. ये फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है. निर्माता इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज की तैयारी में भी जुटे हुए हैं और एडवांस बुकिंग भी बढ़िया चल रही है.

जानकारी के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ को उत्तर भारत में ही लगभग 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा और पहले ही दिन इसका शानदार कलेक्शन होने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में इसका प्रीमियर 25 अगस्त को किया जाएगा.

बढ़िया चल रही एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है और इसके शुरुआती शो की टिकट की कीमत XD और PLF फॉर्मेट के लिए 23 डॉलर है, जबकि स्टैंडर्ड फॉर्मेट के टिकट की के लिए 20 डॉलर चुकाने होंगे. अमेरिका में रिलीज के बाद मिलने वाले शुरुआती रिव्यु भारत में भी वीकेंड के कलेक्शन में अहम रोल प्ले कर सकते हैं.

हालांकि इस बीच ये भी जानकारी सामने आ रही है कि अभी तक मेकर्स ‘टॉक्सिक’ के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स राइट्स को बेचने की प्रक्रिया को फाइनल नहीं कर पाए हैं.

पिता और बेटे की कहानी

‘टॉक्सिक’ पिता और बेटे की कहानी होगी. केजीएफ फ्रेंचाइजी की धमाकेदार सक्सेस के बाद एक बार फिर से एक्शन थ्रिलर से यश एक बड़ी फिल्म लेकर हाजिर हैं. ट्रेलर में धुआंधार एक्शन, दमदार डायलॉग डिलीवरी से लेकर फीमेल कास्ट की तगड़ी एंट्री ने गर्दा उड़ा दिया है. अब फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

बड़ी है फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में एक्टर यश के अलावा भी बड़ी स्टार कास्ट दिखाई जाएगी. जिसमें हुमा कुरैशी विलेन के रोल में नजर आ रही हैं. वहीं नयनतारा से लेकर रुक्मणी वसंत, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, अक्षय ओबेरॉय, डेरेल डिसिल्वा, बालाजी मनोहर, अमित तिवारी और सुदेव नायर नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में संजीदा शेख की भी झलक दिखाई गई है और उनके अंदाज ने ध्यान खींच लिया.

कब होगी रिलीज

यश स्टारार ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को भारत में 26 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन गीतू मोहनदास द्वारा किया गया है और यश, वेंकट के॰ नारायण फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More