72nd National Film Awards: कब-कहां LIVE देख सकते हैं 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड? TV9 के संजीव श्रीवास्तव को भी मिलेगा सम्मान

72nd National Film Awards: कब-कहां LIVE देख सकते हैं 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड? TV9 के संजीव श्रीवास्तव को भी मिलेगा सम्मान

भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान यानी 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार गुजरात के केवड़िया में आयोजिन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसे आप कहां लाइव देख सकते हैं?

72nd National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी. पिछले 71 सालों से यह कार्यक्रम हमेशा देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ही होता आया है. लेकिन अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार इस अवॉर्ड फंक्शन को दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है. इस बार इसका आयोजन गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में होगा. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास पूरी तैयारी की जा रही है.

यह अवॉर्ड फंक्शन 22 सितंबर 2026 को आयोजित हो रहा है, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. इस ऐतिहासिक समारोह का लाइव प्रसारण DD National और Doordarshan National पर लाइव देख सकते हैं. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी, जिसमें TV9 के वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव को भी ‘बेस्ट फिल्म क्रिटिक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

किस-किसको मिलेगा ये अवॉर्ड?

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में इस साल कई दिग्गज एक्टर्स और बेहतरीन फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है. भारतीय सिनेमा में दशकों के योगदान के लिए दिग्गज एक्टर अनंत नाग को देश के सबसे बड़े सिनेमाई सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. वहीं, फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपनी बेहतरीन और दमदार एक्टिंग के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है. जबकि, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इस साल कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए, वहीं साउथ के दिग्गज सुपरस्टार ममूटी को भी दिया जा रहा है. वहीं, TV9 के वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड के लिए चुना गया. बताते चलें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कारों का ऐलान किया था.

कब हुई थी नेशनल अवॉर्ड की शुरुआत?

दरअसल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी. तब इसे ‘स्टेट अवॉर्ड्स फॉर फिल्म्स’ कहा जाता था. ये अवॉर्ड तीन क्षेत्रों को कवर करते हैं, जिसमें फीचर फिल्में, नॉन-फीचर फिल्में और सिनेमा पर राइटिंग शामिल हैं. वहीं, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मेडल, सर्टिफिकेट के साथ प्राइज मनी भी मिलती है. फीचर फिल्म्स में स्वर्ण कमल और रजत कमल जीतने वाले को 2-3 लाख रुपये तक प्राइज मनी मिलती है. जबकि, गैर-फीचर फिल्म्स में स्वर्ण कमल या रजत कमल मिलता है. साथ ही प्राइज मनी 2-3 लाख रहती है. सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए स्वर्ण कमल से नवाजा जाता है, जिसे 1 लाख प्राइज मिलता है. वहीं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार में स्वर्ण कमल के साथ शॉल से सम्मानित किया जाता है. वहीं, प्राइज मनी 10 लाख रुपये है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More