आज की ताजा खबर LIVE: ट्रंप के जन्मसिद्ध नागरिकता आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
टीवी9 भारतवर्ष का 'सत्ता सम्मेलन बिहार' आज पटना में होगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज ओडिशा में 'संविधान बचाओ रैली' को संबोधित करेंगे. आज से सावन माह की शुरुआत हो रही है. उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का आज हैदराबाद में रोड शो होगा.
LIVE NEWS & UPDATES
-
असम में बाढ़ का कहर
असम में बाढ़ के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गोलाघाट जिला आयुक्त ने बताया है कि बाढ़ से अभी तक करीब 23 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. NDRF और SDRF राहत और बचाव कार्य में जुटी है.
-
तृणमूल कांग्रेस नेता रज्जक खान की हत्या
बंगाल के भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता रज्जक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शाम को हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है. मृतक नेता, शौकत मोल्ला के करीबी थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
-
ट्रंप के जन्मसिद्ध नागरिकता आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
न्यू हैम्पशायर के एक अमेरिकी न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जन्मसिद्ध नागरिकता को कम करने के उद्देश्य से जारी किए गए कार्यकारी आदेश को रोकने का आदेश दिया है.
-
आज पटना में सत्ता सम्मेलन बिहार
बिहार की राजधानी पटना में आज TV9 भारतवर्ष का सत्ता सम्मेलन बिहार मंच सजेगा. इसमें राज्य के कई दिग्गज नेता अपनी बात रखेंगे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस खास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
टीवी9 भारतवर्ष का ‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ आज पटना में होगा. इसमें बिहार के दिग्गज नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में कई सत्र होंगे. इनमें राज्य की राजनीति के अहम पहलुओं पर बातचीत होगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज ओडिशा में ‘संविधान बचाओ समावेश’ को संबोधित करेंगे. इसे लेकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी और खरगे के अलावा केसी वेणुगोपाल भी रैली में मौजूद रहेंगे. आज से सावन माह की शुरुआत हो रही है. कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड समेत अन्य राज्य सरकारों ने पुख्ता तैयारियां की हैं. उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का आज हैदराबाद में रोड शो होगा. राज्य सरकार का कहना है कि हैदराबाद में प्रदेश की वैश्विक कारोबारी ताकत की झलक दिखेगी. पंजाब सरकार आज विधानसभा में एक अहम मसौदा विधेयक पेश करेगी. इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उनकी सरकार बेअदबी के मामलों के खिलाफ कड़ी सजा के लिए मसौदा पेश करेगी. पढ़ें, देश और दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स
Published On - Jul 11,2025 12:00 AM



