आज की ताजा खबर LIVE: आसनसोल में पुलिस चौकी पर हुए हमले में 21 लोग को गिरफ्तार

आज की ताजा खबर LIVE: आसनसोल में पुलिस चौकी पर हुए हमले में 21 लोग को गिरफ्तार

नीदरलैंड का दौरा समाप्त कर पीएम मोदी आज स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर पहुंचेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 17 May 2026 01:58 PM (IST)

    आसनसोल में पुलिस चौकी पर हुए हमले में 21 लोग को गिरफ्तार

    आसनसोल उत्तर में जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने पूछताछ के लिए सात दिन की हिरासत मांगी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की आशंका है.

  • 17 May 2026 01:15 PM (IST)

    पुणे में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, 3 जख्मी

    पुणे जिले के मुळशी तालुका के चांदे-मूलखेड रोड पर एक ऑटो रिक्शा और फॉर्च्युनर कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फॉर्च्युनर में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं.

  • 17 May 2026 12:39 PM (IST)

    गुजरात ने देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- अमित शाह

    अहमदाबाद में नवनिर्मित मिलियन माइंड्स टेक पार्क और ग्रेमी सिटी कैंपस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से गुजरात ने देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पूरे देश में कई राज्य ऐसे हैं जिन्होंने उद्योग क्षेत्र में प्रगति की है और उनके मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाती है. मैं विश्वासपूर्वक कह ​​सकता हूं कि गुजरात के अलावा कहीं भी इस तरह का सुनियोजित औद्योगिक विकास नहीं हुआ है.

  • 17 May 2026 12:21 PM (IST)

    कल केरल के सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन

    केरल में सोमवार को नए यूडीएफ मंत्रालय का शपथ ग्रहण समारोह होगा. वीडी सतीशन कल राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे.

  • 17 May 2026 11:46 AM (IST)

    नीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा मंडारे को 14 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी मनीषा मंडारे को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने मनीषा को कोर्ट नेनीषा को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया.

  • 17 May 2026 11:06 AM (IST)

    प्रतापगढ़ में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सवेरा गांव के पास हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी.

  • 17 May 2026 10:50 AM (IST)

    धार स्थित भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं ने किया हवन

    मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने विवादित भोजशाला-कमल मौला परिसर को मंदिर घोषित कर हिंदू पक्ष को स्थल पर पूजा करने का अधिकार प्रदान किया. रविवार को भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं ने हवन किया.

  • 17 May 2026 09:44 AM (IST)

    लखनऊ में कोर्ट के आसपास चैंबर और दुकानों पर चला बुलडोजर

    लखनऊ में अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया है.जिला कोर्ट के आसपास चैंबर,दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई गै.हाईकोर्ट के आदेश के बाद240 अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है.

  • 17 May 2026 09:33 AM (IST)

    होर्मुज पार कर एक और भारतीय टैंकर गुजरात पहुंचा

    होर्मुज पार कर एक और भारतीय टैंकर पहुंचा गुजरात पहुंच गया है.LPG टैंकर सिमी गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा है.सिमी टैंकर पर 20 हजार टन गैस लदा हुआ है.

  • 17 May 2026 09:23 AM (IST)

    कांगो में इबोला वायरस से 87 की मौत, हेल्थ इमरजेंसी घोषित

    कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है. अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है. डब्ल्यूएचओ ने यहां इमरजेंसी घोषित किया है.

  • 17 May 2026 08:50 AM (IST)

    18-19 मई को नॉर्वे में रहेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 मई को तीसरे भारत-नॉर्दिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों के लिए नॉर्वे की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा होगी और 43 वर्षों में नॉर्वे की पहली भारतीय प्रधानमंत्री यात्रा होगी. प्रधानमंत्री, राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

  • 17 May 2026 08:17 AM (IST)

    दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी के दाम

    दिल्ली सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले गैस कंपनियों ने दो रुपए की बढ़ोतरी की थी. दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है.

  • 17 May 2026 08:01 AM (IST)

    रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग

    रतलाम जिले के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस मेंआग लग गई. दसा सुबह करीब 5:30 बजे लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ. ट्रेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.

  • 17 May 2026 06:47 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई गई

    सरकार ने सु्प्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ा दी है. सु्प्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 हो गई है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 को लागू करके सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या (भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) 33 से बढ़ाकर 37 कर दी है, जिसने ‘सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में और संशोधन किया है…”

  • 17 May 2026 05:51 AM (IST)

    आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

  • 17 May 2026 05:46 AM (IST)

    भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता का एक प्रमुख स्तंभ आर्थिक सहयोग

    भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता का एक प्रमुख स्तंभ आर्थिक सहयोग है. भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता अनगिनत अवसर प्रदान करता है. फिनटेक, महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर, हरित हाइड्रोजन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हमने सांस्कृतिक सहयोग और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की.

  • 17 May 2026 05:45 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए. तकनीक, शिक्षा, सेहत और खनिज के अलावा नवाचार को लेकर भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. नीदरलैंड दौरे पर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर भी बड़ा फैसला लिया गया है. इसके तहत डच कंपनी ASPL और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आपसी सहयोग बढ़ाएंगी. पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए फैसलों को ठोस और महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के विकास और समृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा.

  • 17 May 2026 05:06 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने डच कंपनियों को भारत में किया आमंत्रित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डच कंपनियों को भारत में डिजाइन, नवाचार और उत्पादन करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उनका देश अपार अवसर प्रदान करता है.प्रधानमंत्री उनके डच समकक्ष रॉब जेटेन की मौजूदगी में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द से जल्द लागू करने का आह्वान भी किया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मुक्त व्यापार समझौता भारत और यूरोपीय संघ को खुले बाजारों, समावेशी विकास और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के प्रति प्रतिबद्ध विश्वसनीय साझेदारों के रूप में और मजबूत करता है।

  • 17 May 2026 01:01 AM (IST)

    बंदी भगीरथ को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

    मेडिकल जांच के बाद बंदी भगीरथ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.POCSO मामले के संबंध में, अदालत ने भगीरथ को 14 दिनों के लिए, यानी 29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.उसे चेरलापल्ली जेल में शिफ़्ट किया जाएगा.

  • 17 May 2026 12:00 AM (IST)

    पीएम मोदी आज स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर पहुंचेंगे

    नीदरलैंड का दौरा समाप्त कर पीएम मोदी आज स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर पहुंचेंगे. दो दिवसीय इस दौरे पर पीएम स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ व्यापार, नई टेक्नोलॉजी और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे.

नीदरलैंड का दौरा समाप्त कर पीएम मोदी आज स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर पहुंचेंगे. दो दिवसीय इस दौरे पर पीएम स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ व्यापार, नई टेक्नोलॉजी और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे रायपुर और बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरे राज्य में अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान और मानदेय वितरण के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 17,2026 12:00 AM IST

Follow Us