पत्नी को गंदे इशारे कर रहा था… देखते ही पति ने पड़ोसी को मार डाला, फिर नदी में फेंकी लाश
Chatra News: चतरा के सिमरिया में पत्नी को अश्लील इशारा करने के शक में पति ने पड़ोसी की हत्या कर शव जयरूखरी नदी में फेंका. आरोपी पति गिरफ्तार.
Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. अपनी पत्नी पर गलत नीयत रखने और अश्लील इशारे करने के शक में पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए पड़ोसी बुदल गंझू को मौत के घाट उतार दिया. फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को जयरूखरी नदी में फेंक दिया. सिमरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी बालदेव गंझू उर्फ गरज गंझू को उसके गांव कुठान से खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी बालदेव गंझू ने स्वीकार किया कि उसे अपने ही गांव के बुदल गंझू पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध का गहरा शक था. वो उसे रंगे हाथों पकड़ना चाहता था, लेकिन बुदल हर बार निकल भागता था. 30 अक्टूबर की सुबह बालदेव ने बुदल गंझू को अपनी पत्नी की तरफ अश्लील इशारे करते हुए देख लिया. इससे आक्रोशित होकर उसने बुदल को दबोच लिया और जबरन पास के जंगल में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपी ने शव को जयरूखरी नदी में बहा दिया और मौके से फरार हो गया.
ये भी पढ़ें: जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड: जल गईं 50 से ज्यादा झुग्गियां, अनाज से लेकर जमा पूंजी सब राख
एसडीपीओ सुन्नी वर्धन का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा
एसडीपीओ (SDPO) सुन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 6 नवंबर की सुबह सिमरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 30 अक्टूबर से फरार मुख्य आरोपी बालदेव गंझू अपने गांव कुठान स्थित घर पर आया हुआ है. एसडीपीओ के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने जैसे ही गांव में दबिश दी, आरोपी बालदेव पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दौड़ाकर दबोच लिया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना से जुड़ा एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.




