Guess Who: 900 करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस, ठुकरा चुकी है सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Guess Who: 900 करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस, ठुकरा चुकी है सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Guess Who: 'बॉर्डर 2' में नजर आ रहे सनी देओल की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई थी. इसके लिए मेकर्स एक ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते थे जो अब भारत की दूसरी सबसे रईस एक्ट्रेस है.

Guess Who: 'बॉर्डर 2' में नजर आ रहे सुपरस्टार सनी देओल ने अपने 42 साल के फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है. इस दौरान कई एक्ट्रेस ने उनकी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है. आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो भारत की दूसरी सबसे रईस एक्ट्रेस है और वो सनी की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठोकर मार चुकी हैं.

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि, साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं ऐश्वर्या राय हैं. मॉडलिंग करियर में सफलता हासिल करने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत की थी.

ये बात ऐश्वर्या के कम ही फैंस जानते होंगे कि उनका फिल्मी सफर बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा से शुरू हुआ था. ऐश्वर्या की पहली फिल्म 'इरुवर' थी. ये तमिल पिक्चर साल 1997 में रिलीज हुई थी और इसमें उन्होंने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम किया था.

करियर की शुरुआत में ही ऐश्वर्या को गदर (2001) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर भी मिला था. लेकिन, ये फिल्म उन्होंने ठुकरा दी थी. बाद में इसमें अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ लीड रोल निभाया था और ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.