अजय देवगन ने मोहनलाल को दी मात! ‘दृश्यम 3’ का हिंदी वर्जन देख क्या बोले मलयालम फैंस

अजय देवगन ने मोहनलाल को दी मात! ‘दृश्यम 3’ का हिंदी वर्जन देख क्या बोले मलयालम फैंस

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 रिलीज हो गई और दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. इस बीच मलयालम क्रिएटर ने फिल्म का रिव्यू किया है और इसे मोहनलाल की फिल्म से बेहतर बताया है.

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फैंस से लेकर क्रिटिक्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सिर्फ 2 दिन में ही फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई कर ली है. खास बात ये है कि ‘दृश्यम 3’ के हिंदी वर्जन को मलयालम दर्शकों ने भी देख लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को मलयालम ऑडियंस से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

कई मलयालम दर्शक अजय देवगन की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोगों ने तो इसे मोहनलाल की मलयालम फिल्म से भी बेहतर बताया है. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो ये तक कह दिया है कि अजय की फिल्म मोहनलाल की फिल्म से 100 गुना बेहतर है.

ये भी पढ़ें: ये आसान नहीं, देश को आप पर गर्व है फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार पर क्या बोले शाहरुख खान?

मलयालम दर्शकों ने दिए ऐसे रिएक्शन

हाल ही में एक मलयालम कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर कर अजय देवगन की दृश्यम 3 की तारीफ की है. उन्होंने माना कि मलयालम दर्शक आमतौर पर दृश्यम फ्रेंचाइजी के हिंदी वर्जन को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं रहे हैं. लेकिन दृश्यम 3 की कहानी और जिस तरह से फिल्म की कहानी को खत्म किया गया है, उसने उन्हें काफी प्रभावित किया.

कंटेंट क्रिएटर ने मलयालम में कहा कि हिंदी वालों ने दृश्यम को इतना अच्छा क्लाइमेक्स दिया है कि उन्हें फिल्म देखने के बाद तालियां बजानी पड़ीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंदी की पहली और दूसरी दृश्यम नहीं देखी थी और पहले वह हिंदी फिल्मों को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते थे. लेकिन तीसरा पार्ट देखने के बाद उनका नजरिया बदल गया है.

View this post on Instagram

A post shared by D.R (@blindmustwatch)

राइटिंग की भी तारीफ की

उन्होंने फिल्म की राइटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी और सेटअप मेकर्स ने खुद तैयार किया है और इसे बेहद शानदार तरीके से लिखा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में पूरी तरह हिंदी फिल्मों वाला ट्रीटमेंट, बीच-बीच में कॉमेडी और एक अलग तरह का कैमरा वर्क देखने को मिलता है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म में कई दमदार पल हैं.

मोहनलाल से की अजय की तुलना

वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने कंटेंट क्रिएटर की बात से सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा कि उसे मलयालम की दृश्यम 3 किसी टीवी सीरियल जैसी लगी, जबकि हिंदी वर्जन 100 गुना बेहतर है. एक अन्य यूजर ने मलयालम दृश्यम 3 को फ्लॉप बताया. एक और कमेंट में लिखा गया कि मलयालम वर्जन को दर्शकों की संतुष्टि से ज्यादा बिजनेस को ध्यान में रखकर बनाया गया महसूस होता है. वहीं, एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि हिंदी के तीसरे पार्ट को ही वापस मलयालम में क्यों नहीं बनाया जाता. हालांकि, कुछ यूजर ने मोहनलाल के बचाव में भी उतरे.

मोहनलाल की फिल्म का रीमेक नहीं है अजय की दृश्यम 3

बता दें कि दृश्यम: द कन्क्लूजन की कहानी और इसका अंत ओरिजिनल है. हिंदी फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में मोहनलाल की मलयालम दृश्यम फिल्मों की सीधी रीमेक थीं, लेकिन तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More