MS Dhoni: एमएस धोनी का IPL से संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स ने दी अब खास जिम्मेदारी
चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से रिटायर हो गए हैं. उन्हें मेंटॉर बनाया गया है.
MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. धोनी ने 45 की उम्र में आईपीएल से संन्यास लिया है. धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया. अब ये खिलाड़ी टीम के साथ बतौर मेंटॉर जुड़ेगा.धोनी के रिटायरमेंट पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक खास पोस्ट कर उन्हें सिर्फ एक बार आने वाला खिलाड़ी बताया. चेन्नई ने पोस्ट कर लिखा कि ना धोनी जैसा खिलाड़ी आया था, ना आएगा. साथ ही चेन्नई ने धोनी को नई जिम्मेदारी भी दी.
धोनी हुए रिटायर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के रिटायरमेंट पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा, ‘ज़िंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी. एक नया रोल. एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा रहेगा. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटॉर का पद संभाला. अनगिनत जीतों, मुश्किल समय और ऐसी यादों के ज़रिए जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, MS शुरू से ही हमारे दिल में रहे हैं. हमें शान तक ले जाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को गाइड करने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा.’
OFFICIAL ANNOUNCEMENT



