IND vs NZ: वनडे से भी बड़ा चैलेंज है न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट, शुभमन गिल ने ऐसा क्यों कहा?

IND vs NZ: वनडे से भी बड़ा चैलेंज है न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट, शुभमन गिल ने ऐसा क्यों कहा?

शुभमन गिल ने वेलिंगटन में शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. उनके वनडे से ज्यादा टेस्ट सीरीज को चैलेंजिंग बताने के मायने क्या हैं?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेला जाएगा, जिससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा बयान दिया है. (Photo: PTI)

शुभमन गिल के टेस्ट को वनडे से भी ज्यादा चैलैंजिंग बताने के पीछे की वजह आंकड़े हो सकते हैं. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर अब तक 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 1 में ही भारत जीत सका है, जब 5 मुकाबले उसने हारे हैं. वहीं बाकी के 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. (Photo: PTI)

क्राइस्टचर्च जहां दूसरा टेस्ट खेला जाना है, वहां तो भारत की जीत का खाता ही टेस्ट में नहीं खुला है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 1 टेस्ट खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है. (Photo: PTI)

शुभमन गिल के न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट को ज्यादा चैलेंजिंग बताने की वजह WTC फाइनल से भी जुड़ी हो सकती है. इसका पता प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए उनके बयान से भी चलता है. गिल ने कहा कि अगर वो और उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतते हैं तो उनके पास WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का मौका रहेगा. (Photo: PTI)