शुभम द्विवेदी पर बयान देकर बुरे फंसे सपा मुखिया, बोली सुभासपा- अखिलेश यादव का ब्राह्मण प्रेम ढोंग

शुभम द्विवेदी पर बयान देकर बुरे फंसे सपा मुखिया, बोली सुभासपा- अखिलेश यादव का ब्राह्मण प्रेम ढोंग

भगवान परशुराम की जयंती पर अखिलेश यादव का 'ब्राह्मण प्रेम' के ढोल बजाते हैं, जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाते हैं, पर जब ब्राह्मण कुल का सपूत शुभम पहलगाम में शहीद होता है, तो उस परिवार से कोई रिश्ता नहीं है, कहकर कन्नी काट जाते हैं. अब ब्राह्मण समाज तय कर चुका है कि सम्मान चाहिए या सिर्फ इस्तेमाल?

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद पूरा देश आक्रोशित है. हालांकि इस हमले को लेकर सियासत भी जोर पकड़ रही है. इसी बीच भगवान परशुराम की जयंती से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ब्राह्मण प्रेम को ढोंग बताते हुए जमकर निशाना साधा.

दरअसल पहलगाम हमले में कानपुर के एक व्यवसायी शुभम द्विवेदी की मौत भी हो गई थी. वहीं अखिलेश यादव के शुभम के घर न जाने पर सुभासपा नेता पीयूष मिश्रा ने सवाल उठाया.

सुभासपा नेता ने कहा कि 29 अप्रैल (मंगलवार) को भगवान परशुराम की जयंती पर अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण प्रेम’ के ढोल बजाते हैं, जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाते हैं, पर जब ब्राह्मण कुल का सपूत शुभम पहलगाम में शहीद होता है, तो उस परिवार से कोई रिश्ता नहीं है, कहकर कन्नी काट जाते हैं. अब ब्राह्मण समाज तय कर चुका है कि सम्मान चाहिए या सिर्फ इस्तेमाल?

खबर अपडेट हो रही है…