Haiwaan First Look: खत्म हुआ इंतजार, ‘हैवान’ से सैफ अली खान-अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक OUT, कब रिलीज होगी फिल्म?

Haiwaan First Look: खत्म हुआ इंतजार, ‘हैवान’ से सैफ अली खान-अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक OUT, कब रिलीज होगी फिल्म?

Haiwaan First Look: अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक साथ 'हैवान' में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इस फिल्म से दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है. 18 सालों के बाद दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ दिखने वाले हैं.

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Haiwaan: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर, टीजर या फिर किसी तरह का कोई दूसरा मटेरियल रिलीज नहीं किया था. हालांकि, अब इंतजार खत्म हुआ. इस फिल्म से दोनों स्टार्स का पोस्टर सामने आ गया है. अक्षय ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.

अक्षय कुमार ने 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर तीन पोस्टर शेयर किए हैं. पहले पोस्टर में अक्षय नजर आ रहे हैं. दूसरे में सैफ अली खान हैं. तीसरे में ये दोनों ही दिख रहे हैं. दोनों का ही लुक काफी खतरनाक लग रहा है. सैफ की आंखों में किसी चीज को लेकर गुस्सा साफ झलक रहा है. अक्षय का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. अक्षय ने पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, “सब कुछ दिखाई देता है. कुछ नहीं छूटता है. हैवानियत अब नहीं रुकेगी.”

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब रिलीज होगी ‘हैवान’?

‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 18 सालों के बाद दोनों सितारे एक पिक्चर में दिखने वाले हैं. एक साथ दोनों की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई टशन है. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं और सैफ हीरो हैं. ऐसे में दोनों सितारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि 18 सालों के बाद एक साथ पर्दे पर वापस आ रही अक्षय और सैफ की ये जोड़ी इस क्राइम-थ्रिलर पिक्चर से कैसा कमाल दिखाती है.

इन दो लोगों के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने लिखी कहानी

‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. वहीं अभिलाष नायर और रोहन शंकर के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने ही इसकी कहानी भी लिखी है. प्रियदर्शन साल 2016 में इसी कहानी पर मलयालम भाषा में फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम ‘ओप्पम’ था. उसी कहानी को अब प्रियदर्शन हिंदी में लेकर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

1200 करोड़ी वाराणसी में हैं प्रियंका चोपड़ा के कई धांसू सीन, रिलीज से 10 महीने पहले बड़ा खुलासा

आमिर खान की पहली दोनों पत्नियां थीं हिंदू, तीसरी है ईसाई, बहनों और बेटी ने किस धर्म के शख्स से की शादी?

बहरहाल, इसी साल अक्षय प्रियदर्शन के डायरेक्शन में ही बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी दिखे. उस फिल्म ने लोगों को एंटरटेन भी किया और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही. ऐसे में ‘हैवान’ से काफी उम्मीदें हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More