PM मोदी के जन्मदिन पर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का संकल्प, 20 BMC स्कूलों का करेंगे कायाकल्प
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक बड़ा संकल्प लिया है. उन्होंने BMC के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी उठाई है. आलिया ने X पर इसकी जानकारी दी.
PM Narendra Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है. दोनों ने BMC के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ली है. आलिया ने कहा कि वो दोनों सेवा संकल्प अभियान में अपना सहयोग करने के लिए ये कदम उठा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इससे बच्चों को आगे बढ़ने और चीजों को सीखने में मदद मिलेगी.
दरअसल, 17 सितंबर को पीएम मोदी 76 साल के हो चुके हैं. राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया तक की तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाइयां दी. देश-विदेश से मुबारकबाद मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है. इसी मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए आलिया-रणबीर ने BMC के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी उठाई है. आलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी.
आलिया ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
आलिया ने सबसे पहले पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, उसके बाद अपने और रणबीर के इस संकल्प के बारे में बताया. आलिया ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई. आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों भरा हो.”
Happy Birthday to our Honble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026
20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प
आलिया ने आगे लिखा, “सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाती है. इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए, रणबीर और मैं BMC की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं, ताकि हमारे बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छी जगहें मिल सकें.”
ये भी पढ़ें-
दिमाग हिला देंगी मलयालम सिनेमा की ये 5 थ्रिलर फिल्में, जानिए क्यों दृश्यम 3 बनी हमारी नंबर-1 चॉइस!
क्या वाराणसी के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू?
इन सितारों ने भी PM मोदी को दी बधाई
अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस नेक काम की काफी चर्चा हो रही है. शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए उनके इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं. बहरहाल, आलिया-रणबीर के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा समेत तमाम बड़े सितारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.




