Cast Fees: ‘बंटवारा’ 1947′ के लिए सनी देओल पर नोटों की बारिश, प्रीति जिंटा की भी लगी लॉटरी… जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

Cast Fees: ‘बंटवारा’ 1947′ के लिए सनी देओल पर नोटों की बारिश, प्रीति जिंटा की भी लगी लॉटरी… जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, जो 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.

Batwara 1927 Star Cast Fees: सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ रखा गया था. फिल्म की रिलीज से पहले अब इसके बजट और स्टारकास्ट की फीस को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.

फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी अहम किरदार निभा रही हैं. हालांकि, उनकी फीस को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, अली फजल फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल ने अपने रोल के लिए करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

अब बात करें फिल्म की कहानी की, तो ‘बंटवारा 1947’ मशहूर लेखक असगर वजाहत की चर्चित उर्दू रचना ‘जिस लाहौर नइ वेख्या ओ जम्याइ नइ’ से प्रेरित है. कहानी 1947 के बंटवारे के बाद के लाहौर की पृष्ठभूमि में सेट है. सनी और प्रीति इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के अलावा फिल्म में करण देओल, कनिका कपूर और अभिमन्यु सिंह भी में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी भी एक बार फिर साथ आई है. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है और इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं.