Bigg Boss 19: भस्म हो जाएगा…गौरव खन्ना को अमाल मलिक ने दी धमकी, मालती चाहर को लेकर कुनिका का बवाल

Bigg Boss 19: भस्म हो जाएगा…गौरव खन्ना को अमाल मलिक ने दी धमकी, मालती चाहर को लेकर कुनिका का बवाल

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फिर एक बार जबरदस्त ट्विस्ट देखने मिला. दरअसल लंबे समय के बाद गौरव खन्ना को कप्तानी मिली थी. लेकिन एक कप्तानी महज एक घंटे में ही उनसे छीन ली गई. अब गौरव खन्ना की जगह शहबाज कप्तान बन गए हैं.

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में ही शहबाज ने बिग बॉस से अपने गुस्से भरे शब्दों के लिए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि वो पिछले 5-6 साल से बिग बॉस की इज्जत करते हैं और जो कुछ भी कहा वो सिर्फ गुस्से में निकला था. वहीं, गौरव खन्ना द्वारा पूरे घर को नॉमिनेट करने के फैसले पर मालती चाहर ने कुनिका सदानंद को भी ‘सेल्फिश’ कहा और इल्जाम लगाया कि गौरव खन्ना ने सिर्फ अपने ‘ईगो’ के लिए पूरे घर को ‘बलि का बकरा’ बनाया है.

गौरव ने बेडरूम एरिया में सबको ड्यूटी बांटने की कोशिश की, पर तान्या ने तुरंत हाथ खड़े कर दिए कि वो कोई ड्यूटी नहीं करेंगी. गौरव खन्ना जानते थे कि उनका कैप्टन बनना सबको बुरा लगा है, इसलिए उन्होंने सबसे कहा कि वो किसी को जबरदस्ती काम के लिए फोर्स नहीं करेंगे, सिर्फ ड्यूटी बता रहे हैं. लेकिन घर में बवाल तो पहले ही शुरू हो चुका था, मालती ने अमाल मलिक से कहा कि 30% राशन कम हुआ है, उस पर कोई नहीं बोल रहा. शहबाज ने वॉशरूम की ड्यूटी ली, लेकिन तभी बिग बॉस ने सभी सदस्यों को ‘असेंबली रूम’ में बुलाकर माहौल को और गरमा दिया.