Bigg Boss 19 : दोस्त बने दुश्मन! कैप्टेंसी टास्क में हुईं जमकर तानेबाजी, फरहाना बोलीं- ‘अमाल जीता तो उठ जाएगा जिंदगी से भरोसा’

Bigg Boss 19 : दोस्त बने दुश्मन! कैप्टेंसी टास्क में हुईं जमकर तानेबाजी, फरहाना बोलीं- ‘अमाल जीता तो उठ जाएगा जिंदगी से भरोसा’

Bigg Boss 19 News: 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में अब तक एक दूसरे के पीठ पीछे दुश्मनी निभाने वाले घरवाले अब खुले मैदान में एक दूसरे से टकराते हुए नजर आए. अमाल के कैप्टन बनने से घर का पॉवर डायनामिक बदल गया है, और अब देखना ये होगा कि ये टूटे हुए रिश्ते आगे क्या मोड़ लेते हैं.

Bigg Boss 19 News: बीती रात ‘बिग बॉस 19’ के घर में रिश्तों के समीकरण फिर एक बार पूरी तरह से पलट गए हैं. जो सदस्य कल तक अपने आप को एक-दूसरे के जिगरी दोस्त और भाई-बहन बताते थे, अब वो खुलेआम एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच मन की भड़ास और तानाशाही का ये खेल बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान खुलकर सामने आया.

सलमान खान के इस शो के एपिसोड की शुरुआत ही गर्मागर्म बहस से हुई. सबसे पहले अमाल मलिक ने एक बार फिर तान्या के खिलाफ अपने दिल का गुबार निकाला. वहीं, मृदुल तिवारी ने फरहाना भट्ट पर जमकर तंज कसे, जिससे घर का माहौल शुरू से ही गरमा गया.