Bigg Boss 19: घर में आया परिवार, फूट-फूटकर रो पड़ीं अशनूर कौर! बेटी को ‘दोगला’ कहने पर भड़के पापा, तान्या मित्तल को लगाई फटकार
Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही दिलचस्प था. इस एपिसोड के साथ सलमान खान के शो में 'फैमिली वीक' की शुरुआत हुई. अब कंटेस्टेंट के घरवाले इस शो को कैसे मजेदार बनाएंगे? ये जानना दिलचस्प होगा.
Bigg Boss 19 News: ‘बिग बॉस 19’ के घर में आखिरकार वो इमोशनल घड़ी आ गई जिसका हर कंटेस्टेंट को इंतजार था और वो था ‘फैमिली वीक.’ पहले दिन ही घर का माहौल एकदम से बदल गया, जहां कुछ कंटेस्टेंट खुशी से रोए तो कुछ को अपनों के सामने अपनी गलतियों के लिए शर्मिंदा होना पड़ा. इस दौरान अशनूर कौर के पिता की एंट्री ने घर में न सिर्फ इमोशनल माहौल बना, बल्कि उन्होंने उनकी बेटी को दोगला कहने वाली कंटेस्टेंट को खुलेआम फटकार भी लगाई.
फैमिली वीक के पहले दिन घर में दो सदस्यों के परिवार वालों ने एंट्री की. सबसे पहले आईं कुनिका सदानंद के बेटे अयान, जिन्हें देखकर कुनिका खुद को रोक नहीं पाईं और रोने लगीं. अयान ने आते ही अपनी मां को संभाला और फिर फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा को खास तौर पर धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी मां का ख्याल रखा. अयान के बाद जब अशनूर कौर के पिता गुरमीत कौर घर में दाखिल हुए, तो अशनूर उन्हें देखकर जोर-जोर से रोने लगीं. पिता ने बेटी से कहा कि उन्हें उस पर गर्व है.
Ashnoor apne friends ko suna rahi hai apne aur dad ki pyaari stories! Ghar ka mahaul ho gaya hai emotional.



