Bigg Boss 20: स्टार्स कितने भी हों, रॉकस्टार सिर्फ एक ही है… सलमान खान ने किसके लिए बड़ी बात कही दी?
Salman Khan Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान ने एक कंटेस्टेंट को रॉकस्टार कहा है. इतना ही नहीं उसके एक स्टेप को घरवालों से फॉलो भी करवाया.
Salman Khan Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ के तमाम फैंस को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का इंतजार रहता है. सलमान खान इस एपिसोड में खुद आते हैं और कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं, तो वहीं जो कंटेस्टेंट शानदार तरीके से अपना गेम खेल रहे होते हैं, उनकी तारीफ भी करते हैं. 12 सितंबर की रात ‘बिग बॉस 20’ का पहला ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड टेलीकास्ट होगा. उस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान एक कंटेस्टेंट को रॉकस्टार कहते दिख रहे हैं.
वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सिंगर काजी तौकीर हैं. वो जब से इस शो का हिस्सा बने हैं, तब से वो अक्सर ये कहते दिख रहे हैं, “आई एम अ रॉकस्टार.” उसके बाद वो आऊं की आवाज निकालते हैं. साथ ही खुद को रॉकस्टार कहते हुए वो एक छोटा सा डांस स्टेप भी करते दिखते हैं. जो प्रोमो वीडियो सामने आया, उसमें सलमान भी उनसे कह रहे हैं कि मुझे ये स्टेप सिखा दो.
सलमान खान ने क्या कहा?
सलमान खान कहते हैं, “इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ एक ही है…काजी तौकीर, पूरे हफ्ते भर आप आऊं करके चल रहे थे. मुझे भी सिखा दो न यार ये करना आई एम अ रॉकस्टार.” उसके बाद काजी अपनी सीट से उठते हैं और ये लाइन कहते हुए सबको अपना स्टेप भी करके दिखाते हैं. उसके बाद सलमान तमाम कंटेस्टेंट को काजी को फॉलो करने को भी कहते हैं और सारे कंटेस्टेंट काजी के साथ वैसा करते भी हैं.
‘बिग बॉस 20’ प्रोमो वीडियो
View this post on Instagram
सलमान आगे कहते हैं, “ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है.” इस वीडियो को जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “काजी तौकीर के रॉकस्टार अंदाज ने भाई को भी दीवाना बना दिया.”
ये भी पढ़ें-
बिना ट्रेलर के रिलीज होगी नानी की द पैराडाइज, जाने फिल्म के बारे में 5 बड़ी डिटेल्स
कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू हुआ है. हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर नया एपिसोड ऑन एयर होता है. काती तौकीर के अलावा मैरी कॉम, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और माही विज समेत 16 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा हैं.




