BlueDart FedX Scam: कूरियर कंपनियों के नाम पर लोगों से हो रही पैसों की ठगी, Zerodha के सीईओ ने दी ये सलाह
जालसाज अब नामी कूरियर कंपनी Blue Dart और FedX के नाम पर लोगों को ठगने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. Zerodha के सीईओ ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी देते हुए बचने की भी सलाह दी है.
स्कैम करने वाले आपकी मेहनत की कमाई को लूटने के लिए नए-नए तरीके खोजकर लाते रहते हैं. बता दें कि सरकार ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है लेकिन इसके बावजूद स्कैम करने वाले नए-नए हथकंडे अपनाते ही रहते हैं. हाल ही में रिटेल ब्रोकरेज फर्म Zerodha के को फाउंडर Nithin Kamath ने बताया कि एक नया स्कैम सामने आया है और लोगों को लूटा जा रहा है.
नितिन कामथ ने बताया कि स्कैम करने वाले कूरियर कंपनी FedEx और Blue Dart का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहे हैं. बता दें कि ना केवल कूरियर कंपनी का नाम इस्तेमाल किया जा रहा है बल्कि लोगों को ठगने के लिए जालसाज क्राइम ब्रांच और CBI का नाम लेकर भी लोगों को ठग रहे हैं.
Zerodha के सीईओ नितिन कामथ ने बताया कि जालसाज लोगों से कहते हैं कि आपका कूरियर पुलिस ने जब्त कर लिया है क्योंकि आपके पार्सल में ड्रग्स पाए गए हैं. अपनी बात में मजबूती लाने के लिए स्कैम करने वाले पुलिस ऑफिसर के कपड़े पहन वीडियो कॉल करते हैं ताकि सामने वाले व्यक्ति को यकीन हो जाए.
लोग इस बात को सुनकर डर जाते हैं और इसी बात का जालसाज फायदा उठाकर लोगों को बैंक अकाउंट डिटेल शेयर कर पैकेज रिलीज करने के लिए पैसे मांगते हैं. कामथ ने बताया कि लोग जालसाजी करने वालों के झांसे में इस वजह से भी फंस रहे हैं क्योंकि ऐसे लोगों के पास, आपका आधार नंबर है, आधार नंबर बताकर जालसाज लोगों को यकीन दिला रहे हैं और अपनी बातों के जाल में फंसाकर लोगों को पैसे भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं.
There’s a new scam in the name of FedEx, Blue Dart, and other courier companies that you need to be aware of
Related Posts
- Comments
Popular News
-
स्टाइल और सेफ्टी का दमदार मेल, स्टीलबर्ड का SB-120 हेलमेट लॉन्च
May 6, 2026 0 8
Recommended News
Random Posts
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ा अलर्ट, जुलाई से पहले बनवाएं ‘पिंक स्मार्ट कार्ड’, वरना बंद हो जाएगा मुफ्त...
Jun 2, 2026 0 59
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना हुआ सस्ता, 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये
Jun 2, 2026 0 62
ये कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस चढ़ गए…चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने क्यों लगाई एक वकील साहब की क्लास
Jan 29, 2024 0 483
मैदान में ट्रेनिंग, पर्दे के पीछे टॉर्चर… पालघर में 17 साल की फुटबॉलर से कोच ने किया रेप, 3 साल तक की...
Jun 15, 2026 0 15
Sawan Somwar 2023: सावन के तीसरे सोमवार पर राशि अनुसार शिव पूजा करने पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद
Feb 3, 2024 0 436



