Shilpa Shetty: पर्सनैलिटी राइट्स के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, मिली बड़ी राहत

Shilpa Shetty: पर्सनैलिटी राइट्स के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, मिली बड़ी राहत

Shilpa Shetty: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में शिल्पा ने अपनी पर्सनालिटी राइट्स के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की है. कोर्ट ने शिल्पा की अपील को मान लिया है.

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स कोर्ट का रुख कर रहे हैं, जहां वो अपनी पर्सनालिटी राइट्स की सिक्योरिटी के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं.

कोर्ट ने शिल्पा की अपील पर सुनवाई करते हुए एक अहम ऑर्डर जारी किया है. एक्टर की टीम के एक ऑफिशियल बयान में इस बात की पुष्टि की गई, जिसमें उनके नाम, इमेज, आवाज, समानता या पर्सनैलिटी का किसी भी तरह से इस्तेमाल करने या गलत तरीके से दिखाने पर रोक लगाने पर जोर दिया गया है.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी निर्देश दिया कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चल रहे बदनाम करने वाले और उल्लंघन करने वाले कंटेंट को तुरंत हटा दिया जाए. कोर्ट ने कहा कि इस तरह से किसी पब्लिक फिगर की पहचान का बिना उनकी सहमति के कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिल्पा के पर्सनैलिटी राइट्स केस में यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि इंटरनेट डीपफेक और डिजिटल नकल का अड्डा नहीं बन सकता. अब कोई भी बिना शिल्पा की पर्मिशन के उनके नाम, आवाज या फिर तस्वीर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता.

शिल्पा से पहले एक्टर अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई लोगों ने भी पहले अपनी पर्सनैलिटी के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.