Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर फिर से हो सकता एक्टिव, ISRO चीफ ने दिया बड़ा अपडेट

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर फिर से हो सकता एक्टिव, ISRO चीफ ने दिया बड़ा अपडेट

इसरो चीफ ने कहा कि रोवर चांद की सतह पर फिलहाल स्लिप मोड में है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह फिर से एक्टिव नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि वह चंद्रमा की सतह पर शांति से सो रहा है. इसे अच्छी नीद लेने देते हैं. इसे हम परेशान नहीं करेंगे. इसे जब नींद से जागना होगा, यह खुद उठेगा.

Chandrayaan-3 Rover Pragyan: चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चांद की सतह पर रोवर फिर से एक्टिव हो सकता है. कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान जब एस सोमनाथ से ये पूछा गया कि क्या रोवर फिर से एक्टिव हो जाएगा, इसके जवाब में इसरो चीफ ने कहा कि इसकी पूरी संभावना है.

उन्होंने कहा कि ये और बात है कि रोवर चांद की सतह पर फिलहाल स्लिप मोड में है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह फिर से एक्टिव नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि यह चंद्रमा की सतह पर शांति से सो रहा है. इसे अच्छी नीद लेने देते हैं. इसे हम परेशान नहीं करेंगे. इसे जब नींद से जागना होगा, यह खुद उठेगा. हम इसे तंग नहीं करेंगे.

इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य पूरा हो गया है. इस मिशन के माध्यम से इसके एकत्र किए गए वैज्ञानिक डेटा का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. इस मिशन में एक लैंडर और एक रोवर शामिल थे. सभी ने अपने-अपने स्तर से काम पूरा किया. दो सितंबर को रोवर को स्लिप मोड में भेज दिया गया था.

23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने के बाद, लैंडर तथा रोवर और पेलोड ने एक के बाद एक प्रयोग किए ताकि उन्हें 14 दिन के भीतर पूरा किया जा सके. चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है. 22 सितंबर इसरो ने अपने चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के साथ संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन अभी तक उनसे कोई सिग्नल नहीं मिला है.