Dhurandhar 2 In South: हिंदी में मचाई धूम, अब साउथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने आ रही है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’
Dhurandhar 2 In South: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' अब हिंदी के बाद साउथ ऑडियंस के सामने भी आने को तैयार है. सेंसर से जुड़ी देरी के बाद फिल्म के तेलुगु और तमिल वर्जन 21 मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाएंगे.
Dhurandhar 2 In South: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने हिंदी बेल्ट में धुआंधार शुरुआत की और अब फिल्म साउथ के दर्शकों के दिलों पर दस्तक देने को तैयार है. जिन फैंस को इसके तेलुगु और तमिल वर्जन का इंतजार था, उनके लिए अब खुशखबरी आ गई है. थोड़ी देरी, सेंसर की अड़चन और बढ़ती बेचैनी के बाद आखिरकार फिल्म अब नए भाषाई बाजार में भी एंट्री मारने जा रही है. यही वजह है कि ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा अब सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका क्रेज तेजी से और बड़ा होता दिख रहा है.
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसने तेलुगु और तमिल दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के तेलुगु और तमिल डब्ड वर्जन कल से यानी 21 मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाएंगे. यानी जो दर्शक अब तक हिंदी वर्जन की चर्चा सुन-सुनकर ही एक्साइटेड थे, वो अब अपनी भाषा में इस बड़े एक्शन-ड्रामा का मजा ले सकेंगे.
सेंसर की वजह से अटकी थी फिल्म
दरअसल, इन दोनों डब्ड वर्जन्स की रिलीज पहले हो जानी थी, लेकिन सेंसर से जुड़ी कुछ अड़चनों की वजह से मामला अटक गया था. अब रास्ता साफ हो चुका है और थिएटर्स में बुकिंग भी खुलनी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही ज्यादातर सिनेमाघरों में टिकट बिक्री पूरी तरह शुरू हो जाएगी. इस देरी ने फैंस की एक्साइटमेंट को कम नहीं किया, बल्कि उल्टा इंतजार को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया. फिल्म को लेकर माहौल पहले से ही गर्म है, क्योंकि हिंदी वर्जन को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और अच्छे रिव्यू मिले हैं.
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ में बार बार गूंजा ‘मुजाहिदीन’, थिएटर से निकलते ही लोग खोजने लगे मतलब
बेसब्री से था लोगों को इंतजार
यही वजह है कि तेलुगु और तमिल ऑडियंस भी पिछले कुछ दिनों से इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. अब जब फिल्म उनके सामने अपनी भाषा में पहुंचेगी, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका दायरा और बड़ा हो सकता है. ये भी साफ है कि मेकर्स फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर मजबूत पकड़ दिलाने के मूड में हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है.



