झंडा उठाने-दरी बिछाने दिल्ली पहुंच गए, अपने पिता की इज्जत रख लेते… अखिलेश यादव पर राजभर का तीखा हमला
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की रैली में शामिल होने को लेकर तीखा हमला किया है. उन्होंने अखिलेश को 1984 के सिख विरोधी दंगों की याद दिलाई, जो इसी दिन हुए थे.
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तीखा हमला किया है. उन्होंने सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए आज (रविवार, 1 नवंबर) होने जा रही इंडिया गठबंधन की महारैली और उसमें अखिलेश के शामिल होने पर निशाना साधा है.
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी की बात कही. उन्होंने कहा ‘अखिलेश यादव जी याद है आपको? आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को आपके बड़के भइया के पिता जी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा और दंगे भड़क उठे थे. हजारों की संख्या में सिख भाइयों की कांग्रेसियों ने हत्या की थी’.
अखिलेश यादव जी,
याद है आपको? आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को आपके बड़के भइया के पिता जी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा और दंगे भड़क उठे थे। हजारों की संख्या में सिख भाइयों की कांग्रेसियों ने हत्या की थी।
इस दुख भरे दिन के लिए मेरी संवेदनाएं सिख समाज के लोगों के साथ हैं। स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे। अखिलेश भाई क्या आपने अपने पिता की परंपरा को ध्यान में रखने की कोशिश की?
हद कर दिए हैं, एक इशारे पर सारी संवेदना भूल आधी रात दिल्ली में बड़के भइया की सेवा में लग गए।
अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठाने-दरी बिछाने के लिए आप दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले भी आपकी एक फोटो आई थी जब आप उनका झंडा ढो रहे थे। इतनी मेहनत अपनी पार्टी की लिए किए होते तो आज सपा कुछ और होती।
आप खुद को कृष्णवंशी कहते है, कुछ तो लाज रखिए अपने पिता स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह जी की, कुछ तो इज्जत रखिए चाचा श्री शिवपाल जी की।
इतना दबकर भी कोई राजनीति करता है क्या? जरा सोचिएगा।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव।
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 1, 2026
मुलायम सिंह की परंपरा को दिलाया याद
मंत्री में कहा ‘इस दुख भरे दिन के लिए मेरी संवेदनाएं सिख समाज के लोगों के साथ हैं. स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे. अखिलेश भाई क्या आपने अपने पिता की परंपरा को ध्यान में रखने की कोशिश की?. हद कर दिए हैं, एक इशारे पर सारी संवेदना भूल आधी रात दिल्ली में बड़के भइया की सेवा में लग गए’.
अखिलेश पर राजभार का तीखा हमला
इसके आगे राजभर ने कहा कि ‘अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठाने-दरी बिछाने के लिए आप दिल्ली पहुंच गए हैं. पहले भी आपकी एक फोटो आई थी जब आप उनका झंडा ढो रहे थे. इतनी मेहनत अपनी पार्टी की लिए किए होते तो आज सपा कुछ और होती.
‘पिता और चाचा की कुछ तो इज्जत रखिए’
उन्होंने कहा ‘आप खुद को कृष्णवंशी कहते है, कुछ तो लाज रखिए अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह जी की, कुछ तो इज्जत रखिए चाचा शिवपाल जी की. इतना दबकर भी कोई राजनीति करता है क्या? जरा सोचिएगा. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव’.
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली
दरअसल आज इंडिया गठबंधन की महारैली होने जा रही है उसमें अखिलेश यादव समेत गछठबंधन के कई नेता के शामिल हो रहे है. वहीं आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी दंगे हुए थे, जिसको लेकर हमेशा से कांग्रेस पर सवाल उठते रहे हैं. इससे पहले बीजेपी ने भी आज के दिन रैली करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था.




