दिव्या खोसला का ग्लैमर भरा अंदाज, समंदर में सनबाथ लेती आईं नजर, शेयर की तस्वीरें
दिव्या खोसला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपनी वेकेशन मोड में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सनबाथ लेने के साथ ही समंदर के नजारे लेती नजर आ रही हैं. फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद जमकर कमेंट की बौछार कर रहे हैं.
दिव्या खोसला को समंदर में रिलैक्स मूड में देखा जा सकता है. वो यॉट पर बैठकर समंदर के बीच सनबाथ को एंजॉय कर रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'विटामिन डी'. इसी के साथ सन की इमोजी भी ड्रॉप की है.
दिव्या खोसला की ब्यूटी देख फैंस उनकी इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं. एक ने तारीफ करते हुए लिखा, 'किलर ब्यूटी, क्यूट स्माइल, वाह क्या कॉम्बिनेशन है', इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा, 'सन शाइन' . इसके अलावा फैंस हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं.
उनकी इन वेकेशन मोड की पिक्स ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट खींच ली है. नियॉन यलो और ब्लैक जिम वियर में वो स्टनिंग लग रही हैं. इसी के साथ उनकी फिट बॉडी कमाल की लग रही है. एक्ट्रेस ने सन किस्ड ग्लोइंग मेकअप किया है जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को इनहैंस करता है.
दिव्या खोसला एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में अपने हर लुक से ध्यान खींच लेती हैं. इन तस्वीरों में भी वो स्टनिंग लग रही हैं. हाल ही में 'एक चतुर नार' के लिए उन्हें 'वुमन परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला था. इस मौके पर भी उनके ग्लैमरस लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.



