Drishyam 3 Box Office: 4 दिन में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाई तबाही, दुनियाभर से छापे 300 करोड़, मंडे को इन 10 फिल्मों को दी मात!

Drishyam 3 Box Office: 4 दिन में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाई तबाही, दुनियाभर से छापे 300 करोड़, मंडे को इन 10 फिल्मों को दी मात!

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने फैन्स का दिल जीत लिया है. फिल्म को अभी महज 4 ही दिन पूरे हुए हैं और अबतक 300 करोड़ का आंकड़ा पार भी कर लिया है. फिल्म को मंडे को कितना फायदा हुआ?

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से धुआं उठाना शुरू कर दिया था. फिल्म की कहानी को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने मंडे को भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. मंडे को वर्किंग डे होने की वजह से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई. लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज कर लिए हैं. गांधी जयंती के मौके यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए थे. अब चौथे दिन पर फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

62 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘दृश्यम 3’ पहले ही अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. कामकाजी दिन होने की वजह से मंडे को कमाई में गिरावट आई. लेकिन फिर भी फिल्म ने भारत में लगभग 20-22 करोड़ नेट का शानदार कलेक्शन दर्ज किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने मंडे को 21 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, बीते दिन टोटल 16,274 शोज बुक हुए थे और ऑक्यूपेंसी 25 परसेंट रही है. इसी के साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 197.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म को ओवरसीज से मिला सॉलिड रिस्पॉन्स

‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज से पिछले दिन 5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जहां से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. केवल ओवरसीज से ही फिल्म अबतक टोटल 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. वहीं, पिक्चर का ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कमाई 303 करोड़ रुपये हो गई है. अगर वीक डेज में भी फिल्म इसी स्पीड से कमाती है, तो फिर जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. दरअसल फिल्म के कुल कारोबार में मंडे को 65.6 परसेंट की कमी आई है, जो कि संडे को 61 करोड़ रुपये थी. वहीं, मंडे को सिर्फ 21 करोड़ रह गई है.

अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. वहीं, दूसरे दिन का कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ रुपये और चौथे दिन 21 करोड़ रुपये छाप लिए हैं.

इन 10 फिल्मों को दी है मात

जिन फिल्मों ने पहले मंडे को अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से कम कमाई की थी, उसकी एक लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में अजय की फिल्म 39वें नंबर पर है. वहीं, लिस्ट में धूम 3 (20.91 करोड़), टाइगर 3 (20.50 करोड़), ट्यूबलाइट (19.09 करोड़), जुड़वां 2 (18 करोड़), सिंघम अगेन (18 करोड़), भूल भुलैया 3 (18 करोड़), रुस्तम (17.81 करोड़), कबीर सिंह (17.54 करोड़), बॉडीगार्ड (17.40 करोड़), शिवाय (17.35 करोड़) और थग्स ऑफ हिंदोस्तान (17.25 करोड़ रुपये) है. इन फिल्मों ने अजय देवगन की फिल्म से कम कमाए थे.

पिछले दोनों पार्ट्स ने कितनी की थी कमाई?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी मानी जाती है. ‘दृश्यम’ में बनी इस पहली फिल्म ने भारत में 67.14 करोड़ नेट और दुनिया भर से 110.40 करोड़ कमाए थे. वहीं, ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए भारत में 239.67 करोड़ नेट कमाई की थी. वहीं, वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ का विशाल कलेक्शन किया था.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More