Awarapan 2 Trailer Udpate: इस दिन आएगा इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर, डेट नोट कर लीजिए
Awarapan 2 Trailer Udpate: 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी एक साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. जानिए कि ट्रेलर कब आएगा.
Awarapan 2 Trailer Release Date: साल 2007 में ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हुई थी, लेकिन इस पिक्चर की गिनती इमरान हाशमी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में होती है. ये हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक है. अब इस फिल्म का सीक्वल ‘आवारापन 2’ रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले फैंस को ट्रेलर का इंतजार है. अब इमरान हाशमी ने खुद बता दिया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा.
‘आवारापन 2’ मुकेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स की पिक्चर है. 4 अगस्त की रात इमरान हाशनी और दिशा पाटनी इस प्रोडक्शन कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आए. उसी दौरान इमरान ने उस सवाल का जवाब दिया, जो इन दिनों इस फिल्म के चाहने वाले पूछ रहे हैं. सवाल ये कि ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर कब आएगा? इमरान ने लाइव के दौरान बताया कि 6 अगस्त को इस मच-अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा. हालांकि, 6 अगस्त को ट्रेलर कितने बजे आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है.
‘आवारापन 2’ की फीमेल लीड
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी प्यार दिया था. अब ट्रेलर रिलीज करके मेकर्स की तैयारी फिल्म को लेकर हाईप बढ़ाने की है. पहले पार्ट में इमरान के साथ श्रिया सरण नजर आई थीं. हालांकि, पहले पार्ट में ही उनके किरदार का अंत हो गया था. ऐसे में दूसरे पार्ट में उनके अपोजिट दिशा पाटनी हैं.
‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट
ट्रेलर रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ‘आवारापन 2’ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसकी रिलीज डेट 14 अगस्त है. शबाना आजमी इसमें विलेन के किरदार में दिखने वाली हैं. 14 अगस्त को ही सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज होगी. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा. सनी की इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. यानी दोनों फिल्में आमने सामने होंगी.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया
Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त
खास बात ये है कि शबाना आजमी ‘आवारापन 2’ के साथ-साथ ‘बंटवारा 1947’ का भी हिस्सा हैं. एक तरफ जहां वो एक फिल्म में विलेन के रोल में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दूसरी फिल्म में भी वो कहानी का सेंटर प्वाइंट हैं. अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी पिक्चर बाजी मारती है.




