Awarapan 2: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से डर गए इमरान हाशमी? ‘आवारापन 2’ पोस्टपोन होने का सच जानिए

Awarapan 2: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से डर गए इमरान हाशमी? ‘आवारापन 2’ पोस्टपोन होने का सच जानिए

'आवारापन 2' से 'बंटवारा 1947' तक अगस्त में कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. इस बीच अटकले थीं कि इमरान हाशमी की फिल्म सनी पाजी की मूवी से टकराव की वजह से पोस्टपोन हो सकती है. अब सच पता चल गया है.

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी अगस्त में ही रिलीज को तैयार है. इसे लेकर चर्चाएं थी कि शायद क्लैश की वजह से इमरान की फिल्म पोस्टपोन की जा सकती है. अब एक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद सच बता दिया है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट एक्ट्रेस दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं.

‘आवारापन 2’ का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज होने वाला है. इसकी जानकारी खुद अभिनेता इमरान हाशमी ने दी है. इसी के साथ फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने एक इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम के दौरान फिल्म के पोस्टपोन की अटकलों पर भी खुलकर बात की है. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

अटकलों को किया खारिज

विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने इस लाइव स्ट्रीम के दौरान ‘आवारापन 2’ के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. कुछ सोशल मीडिया हैंडल से कहा जा रहा था कि सनी देओल की ‘ बटवारा 1947’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से इसका टकराव न हो इसके लिए इमरान हाशमी की फिल्म को पोस्टपोन किया जा सकता है.

विशेष भट्ट ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस ‘विशेष फिल्म्स’ अपनी फिल्मों को कभी भी पोस्टपोन नहीं करता है. चूंकि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बन रही है और इसमें काफी एक्शन सीक्वेंस भी हैं, इसलिए इन दृश्यों को फिल्माने के लिए वक्त चाहिए था. वहीं शूट के दौरान इमरान हाशमी को चोट लग गई थी. इस वजह से उन्हें रिकवर होने के लिए ब्रेक लेना पढ़ा और फिल्म की तारीख को अगस्त तक आगे बढ़ाना पड़ा था. हालांकि अब रिलीज में किसी तरह की कोई देरी नहीं होगी.

टीजर भी खूब किया गया पसंद

तकरीबन 5 हफ्ते पहले फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इसमें इमरान हाशमी का डायलॉग है, “मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ पर अपनाया नहीं, दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा.इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं.” टीजर की शुरुआत एक संवाद के साथ होती है, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.”

यहां देखें टीजर

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?

फिल्म ‘आवारापन’ 2007 में रिलीज हुई थी. इसके लगभग 19 साल के बाद अब इसकी सीक्वल सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. फिल्म में एक बार फिर से इमरान हाशमी के रोल शिवम की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन फीमेल लीड इस बार दिशा होंगी, क्योंकि फर्स्ट पार्ट में दिखा दिया गया था कि शिवम की प्रेमिका आलिया की गोली लगने से मौत हो जाती है.’आवारापन 2′ 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More