‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग कर रहे थे इमरान हाशमी, हवा में लटकी कार नीचे आ गिरी, Video

‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग कर रहे थे इमरान हाशमी, हवा में लटकी कार नीचे आ गिरी, Video

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' के सेट से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. हवा में लटकी एक SUV कार फ्लिप होकर गिर पड़ी. सेट पर क्लाइमैक्ल की शूटिंग चल रही थी.

Emraan Hashmi Video: ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी ‘गनमास्टर जी9’ पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म अगले महीने (नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शूटिंग सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. वीडियो में दिखता है कि हवा में क्रेन से लटकी एक SUV कार नीचे एक वैन पर गिर जाती है.

सामने आया वीडियो ‘गनमास्टर जी9’ के सेट का ही बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि क्लाइमैक्स की शूटिंग चल रही थी. उसमें देखा जा सकता है कि स्टंट की तैयारी चल रही है. क्रू मेंबर्स वहां मौजूद हैं. एक कार हवा में क्रेन से लटकी हुई है. वो कार पहले फ्लिप होती है, उसके बाद एक वैन पर गिरती है. बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी भी वहां मौजदू थे और कार उनसे महज कुछ की दूरी पर गिरी.

स्टंट का हिस्सा या हादसा?

पैपराजी पेज के जरिए ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. हालांकि, इस पर मेकर्स या फिर इमरान की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है. अभी ये भी साफ नहीं हो पाया है कि कार का गिरना स्टंट का हिस्सा था या फिर हादसा हुआ, लेकिन इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है.

‘गनमास्टर जी9’ रिलीज डेट

‘गनमास्टर जी9’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना इस फिल्म का हिस्सा हैं. 27 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार है. ‘आवारापन 2’ में भी उनका जबरदस्त अवतार देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें-

क्या आप अब भी वर्जिन हैं.करण जौहर ने पूछा सवाल, सलमान खान बोले- कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल

सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे सनी देओल, स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक तो फिल्मी पर्दे पर टशन क्यों?

‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया. इसी साल 14 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई. सैकनिल्क के मुताबिक इस पिक्चर ने वर्ल्डवाइड 213 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन किया. उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी इस फिल्म में नजर आए. अब देखना होगा कि ‘गनमास्टर जी9’ कैसा कमाल दिखाती है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More