Dhurandhar 2 Celeb Reviews: हमजा का फैन हुआ ‘पुष्पा’… कार्तिक आर्यन से अल्लू अर्जुन तक, ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते नहीं थक रही इंडस्ट्री

Dhurandhar 2 Celeb Reviews: हमजा का फैन हुआ ‘पुष्पा’… कार्तिक आर्यन से अल्लू अर्जुन तक, ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते नहीं थक रही इंडस्ट्री

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 आखिरकार रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का इंतजार फैंस को काफी बेसब्री से था. धुरंधर 2 को रणवीर के करियर की सबसे बड़ी और सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के एक्टर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है. आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

साल 2026 की सबसे बड़ी और एंटीसिपेटिड फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो गई है. 5 दिसंबर 2025 को इस फिल्म का पहला पार्ट थिएटर्स में रिलीज हुआ था और तभी से इस फिल्म को लेकर एक अलग ही लहर चल पड़ी, जिसने हर किसी को अपनी जद में ले लिया. धुरंधर 2: द रिवेंज को अपनी रिलीज डेट से पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के तौर पर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के लिए हर जगह सिनेमाघरों में भारी भीड़ दिखी.

न सिर्फ फैंस, बल्कि इंडस्ट्र्री भी आदित्य धर के डायरेक्शन और फिल्म मेकिंग की तारीफ करते नहीं थक रही. फिल्म फ्रेंटरनिटी से जुड़े कई लोगों ने भी धुरंधर 2 को पेड प्रीव्यू में ही देखा और इसके बारे में अपनी राय दी. आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

धुरंधर से इम्प्रेस हुए पुष्पा

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भी थिएटर में रणवीर सिंह की फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद एक्टर ने एक्स पर धुरंधर की तारीफ की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- अभी धुरंधर 2 देखी. देशभक्ति के साथ जो स्वैग मिक्स किया गया है वो कमाल है. ये फिल्म हर एक देशभक्त के लिए गर्व है. फिल्म में कई तालियां पीटने वाले सीन हैं. ब्लास्ट, पूरी टीम को मुबारकबाद.’ अल्लू अर्जुन के पोस्ट को आर.माधवन ने शेयर करते हुए थैंक्यू कहा.

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डिम्पल स्टार प्रीति जिंटा ने भी धुरंधर की तारीफों के कसीदे पढ़े. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अर्जुन रामपाल के साथ एक फोटो शेयर की. दोनों साथ में धुरंधर 2 देखने गए थे. प्रीति ने फिल्म में अर्जुन, रणवीर, सारा, राकेश बेदी और आर.माधवन सभी की खूब तारीफ की.

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

Dhurandhar

धुरंधर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने भी रणवीर की फिल्म देखी. दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की और फिल्म की तारीफ की. उन्होंने फिल्म की इमेज को अपनी स्टोरी पर शेयर किया. कार्तिक ने फिल्म को एक मस्ट वॉच बताया है.