Box Office पर Hanuman Ansh की लंबी छलांग, पेड्डी-टॉक्सिक का खेल किया तमाम, बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
हनुमान अंश फिल्म का चमत्कार बॉक्स ऑफिस पर जारी है. इस फिल्म ने रिलीज के 48 दिन में ताबड़तोड़ कमाई की है और साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है.
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 48: हनुमान अंश फिल्म का करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर लगातार देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने बेहद कम बजट में जो कमाल कर के दिखाया है उसके लिए बड़े-बड़े लोग भी तरसते हैं. देखते ही देखते ये फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवी बन गई है और कुछ ही दिनों में ये 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर ले जाएगी. इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 50 दिन पूरे होने वाले हैं और अभी भी ये करोड़ों में कमाई कर ले जा रही है.
फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कमाई से जो करिश्मा कर दे दिखाया है वो अविश्वसनीय है. ये फिल्म भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी है. आइए जानते हैं कि फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं.
हनुमान अंश ने अब तक कितने कमा लिए?
हनुमान अंश फिल्म ने अब तक काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 48वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की इस कमाई को भी काफी सराहनीय माना जाएगा. वहीं इस वीकेंड इसमें और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 284.93 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 336.45 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 35.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 372.20 करोड़ रुपये का हो चुका है जो इसे खास बनाता है. अब फिल्म देश की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और इसका अगला लक्ष्य अपने 8वें वीकेंड में कलेक्शन को 400 करोड़ पार ले जाने का होगा.
ये भी पढ़ें- The Family Man Update: अब मनोज बाजपेयी चलेंगे मिर्जापुर वाली चाल! क्या फैमिली मैन सीरीज पर बनेगी फिल्म?
किन दो फिल्मों से पीछे है हनुमान अंश?
हनुमान अंश फिल्म ने 345 करोड़ कमाने वाली साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक को पीछे छोड़ दिया है. वहीं फिल्म ने तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी के 350 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. अब ये फिल्म देश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे आगे सनी देओल की मूवी बॉर्डर 2 है जिसने 464 करोड़ रुपये के आसपास कमाए हैं. वहीं पहले नंबर पर 1852 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 टॉप पर है. ऐसे में आने वाले वक्त में देखना रोचक होगा कि क्या हनुमान अंश फिल्म बॉर्डर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर पाती है या नहीं.




