Love And War: वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून… ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक OUT, छा गया अंदाज

Love And War: वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून… ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक OUT, छा गया अंदाज

Love And War: संजय लीला भंसाली ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Love And War: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर काफी समय से क्रेज देखा जा रहा है.अब मेकर्स ने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक रिलीज कर दिया है. रणबीर कपूर का यह नया और धांसू अंदाज सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. सामने आए नए पोस्टर में रणबीर कपूर बेहद इंटेंस और डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं. वो एक विंटेज नीले रंग की कन्वर्टिबल कार में बैठे हैं और गॉगल्स पहने हुए नजर आ रहे हैं. यूं तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विकी कौशल भी काम कर रहे हैं. पर अबतक उनका फर्स्ट लुक जारी नहीं किया गया है.

‘लव एंड वॉर’ का जो नया पोस्टर जारी किया गया है, उसमें रणबीर कपूर के हाथ पर खून और चोट के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं. जो फिल्म के थ्रिल और ‘वॉर’ वाले पहलू की ओर इशारा करता है. उनके लुक के साथ जो कैप्शन दिया गया है, वो भी चर्चा में है. “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून.” दरअसल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को 21 जनवरी, 2027 में रिलीज किया जाएगा.

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का नया लुक

दरअसल रणबीर कपूर के नए लुक पोस्टर में ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का भी साफ तौर पर खुलासा किया गया है. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में बड़े लेवल पर दस्तक देगी. ‘लव एंड वॉर’ में केवल रणबीर ही नहीं, बल्कि आलिया भट्ट और विकी कौशल भी अहम रोल में दिखने वाले हैं. जहां रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. वहीं फैन्स को अब आलिया भट्ट और विकी कौशल के लुक का बेसब्री से इंतजार है. दोनों स्टार्स के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है.

एक तरफ संजय लीला भंसाली का विजन और दूसरी ओर रणबीर, आलिया और विकी का दमदार कॉम्बिनेशन. फिलहाल फिल्म इस तरफ साफ इशारा कर रही है कि 2027 की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है. दरअसल रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, तो ऐसे में आलिया और विकी ने उनका पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

पहले ‘रामायण’ में दिखेंगे रणबीर

दरअसल Love And War से पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज होगी, जो इसी साल दिवाली पर आ रही है. हालांकि, रणबीर की पिछली फिल्म एनिमल थी, जो ब्लॉकबस्टर रही थी, उसके बाद से किसी पिक्चर में नहीं दिखे.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More