India vs Australia Live Score, 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला T20, ऐसा है मौसम और रिकॉर्ड

India vs Australia Live Score, 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला T20, ऐसा है मौसम और रिकॉर्ड

Ind vs Aus, Live Match Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 कैनबरा में है. इस मुकाबले के लिए सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ी ही नहीं बदले हैं. बल्कि कप्तानी की बागडोर भी शुभमन गिल की जगह सूर्यकुमार यादव के हाथों में आ गई है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 29 Oct 2025 11:51 AM (IST)

    India vs Australia Live Score: कैनबरा का मौसम कैसा है?

    कैनबरा में तेज ठंड है, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना है. मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना अभी तक ऐसी नहीं दिखाई दे रही कि उसका असर मैच पर पड़ता दिखे.

  • 29 Oct 2025 11:46 AM (IST)

    Ind vs Aus Live Score: कैनबरा में रिकॉर्ड

    कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ 1 T20 हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 161 रन डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी. कैनबरा में खेले ओवरऑल पिछले 5 T20 की बात करें तो एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. जबकि 2 में चेज करने वाली टीम जीती है और 2 में रन डिफेंड करने वाली.

India vs Australia Live Score, 1st T20I Match Commentary and Latest Updates in Hindi: वनडे के बाद अब बारी T20 सीरीज की है. वनडे सीरीज पर तो ऑस्ट्रेलिया काा 1-2 से कब्जा रहा. लेकिन T20 सीरीज में उसके लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा. क्योंकि, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की दबंगई सूर्यकुमार यादव के सामने खूब दिखी है.

कैनबरा में 5 साल बाद खेलेगा भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल पर है, जहां दोनों टीमें T20 फॉर्मेट में सिर्फ दूसरी बार आमने-सामने होने जा रही. आखिरी और पहली बार ये दोनों टीमें कैनबरा में T20 मुकाबला खेलते हुए साल 2020 में नजर आई थीं.

Published On - Oct 29,2025 11:45 AM IST