‘Lock Upp 2’ विनर बनकर मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं इतने रुपये
Lock Upp 2 Winner: श्रेया कालरा ने 'लॉकअप 2' का खिताब अपने नाम कर लिया है. 5 अगस्त को ग्रैंड फिनाले एपिसोड में उनके नाम का ऐलान हुआ. ट्रॉफी के साथ उन्हें कैश प्राइज मनी भी मिली है.
Lock Upp 2 Winner: पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा चल रही थी कि रितेश देशमुख और फराह खान के नेटफ्लिक्स रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का विनर कौन बनेगा. अब आखिरकार विनर के नाम का ऐलान हो गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. हालांकि, उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली, बल्कि उन्होंने बंपर कैश प्राइज मनी भी अपने नाम की है.
श्रेया कालरा को विनर के तौर पर 1 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी मिली है. जी हां, मेकर्स ने पहले ही तय कर रखा था कि इस शो के विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. अब ये रकम श्रेया ने अपने नाम कर ली है. श्रेया ने शिवांगी जोशी, राम कपूर जैसे बड़े टीवी स्टार्स को हराते हुए विनर का ताजा जीता है. शिवांगी फर्स्ट रनरअप रहीं.
टॉप-5 कौन-कौन स्टार्स थे?
दरअसल, ‘लॉकअप 2‘ के टॉप-5 फाइनलिस्ट में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत शामिल थे. पहले से मुकाबला श्रेया और शिवांगी के बीच माना जा रहा था. तगड़ी फैन फॉलोइंग और टीवी की एक बड़ी एक्ट्रेस होने की वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि शिवांगी विनर बन सकती हैं. पर फिनाले एपिसोड में ऐसा नहीं हुआ. शिवांगी को शिकस्त देते हुए श्रेया बन गईं ‘लॉकअप सीजन 2’ की विनर और घर ले गईं एक चमचमाती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये.
मुनव्वर फारूकी को कितने पैसे मिले थे?
‘लॉकअप’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था. उस सीजन की होस्ट कंगना रनौत थीं. विनर का ताज स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के सिर सजा था. हालांकि, उस सीजन में प्राइज मनी काफी कम थी. उन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये मिले थे. साथ ही उन्हें एक एर्टिगा कार भी दी गई थी. इतना ही नहीं उन्हें इटली का एक फुली स्पॉन्सर्ड ट्रिप भी मिला था.
ये भी पढ़ें-
इतने साल क्यों एक्टिंग से दूर रहीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने अब बताई वजह
मेकर्स की ये चाल आवारापन को ले न डूबे, री-रिलीज पर इमरान हाशमी ने किया बड़ा ऐलान
पहले सीजन के बाद तीन सालों तक (2023-2025) तक ‘लॉकअप’ का नया सीजन नहीं आया था. वहीं इस साल फराह खान और रितेश देशमुख की होस्टिंग में दूसरा सीजन आया. 27 जून से ये ये सीजन शुरू हुआ था. 5 अगस्त को ग्रैंड फिनाले हुआ और श्रेया कालरा के रूप में इस शो को एक और विनर मिल गया.




