Mandana Karimi Iran: ‘भारत ने दिया है धोखा’… ईरान-इजराइल तनाव के बीच मंदाना करीमी का बड़ा फैसला, वापस लौट सकती हैं अपने देश

Mandana Karimi Iran: ‘भारत ने दिया है धोखा’… ईरान-इजराइल तनाव के बीच मंदाना करीमी का बड़ा फैसला, वापस लौट सकती हैं अपने देश

Mandana Karimi Iran: ईरान-इजराइल तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बड़ा बयान दिया है. भारत में मॉडलिंग और एक्टिंग के जरिए पहचान बनाने वाली मंदाना ने कहा है कि जैसे ही उनके देश में शासन बदलेगा होगा, वो ईरान लौट जाएंगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनका सामान पैक है और अब वह भारत से नाता तोड़ने की सोच रही हैं.

Mandana Karimi Iran: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनका फैसला है कि वे जल्द भारत छोड़कर अपने मूल देश ईरान वापस लौट सकती हैं. मंदाना को अक्सर ईरान के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते देखा गया है. हाल ही में ईरान की स्थिति के बारे में बात करते हुए मंदाना ने वापस से ईरान जाने की बात कही है.

ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग दुनियाभर में चर्चा का विषय बना है, इस दौरान भारत में बसी कई ईरानी एक्टर्स ने अपनी बात रखी है. इसमें ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी की भी नाम शामिल है. हाल ही में एक्ट्रेस ने मीडिया पोर्टल के साथ ईरान के बारे में बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि वे भारत छोड़कर ईरान वापस जाने की सोच रही हैं. उन्होंने कहा है कि जैसे ही उनके देश में शासन बदलता है, वे तुरंत अपने घर लौट जाएंगी और फिलहाल तो उनके बैग भी पैक हो चुके हैं.

ईरान जाने की है प्लानिंग

मंदाना ने आगे कहा कि मैं ईरान के लिए एक फ्री ईरान की कल्पना करती हूं, जहां महिलाएं जो चाहें कर सकें, जो चाहें पहन सकें, और जिस कॉलेज में चाहें पढ़ सकें. मैं ईरान को मिडिल ईस्ट के साथ अच्छे संबंधों के साथ देखती हूं, जहां हम किसी के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जो मिडिल ईस्ट बनाते हैं. उन्होंने कहा, जिस वक्त अनाउंसमेंट हुई कि ये सरकार गिर गई है, मैं चली जाऊंगी. वैसे भी, मेरा सामान पैक है और मैं भारत छोड़ रही हूं. यही प्लानिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से नाता तोड़ रही हूं.

View this post on Instagram

A post shared by RK (@rohitkhilnani)

सुनाई अपनी आपबीती

भारत में रहने को लेकर मंदाना ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं बहुत छोटी उम्र में भारत आई थी. भारत ने मुझे सब कुछ दिया है, मेरा मॉडलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर, मुझे मिला प्यार और मेरे दोस्त, लेकिन मुझे लगता है कि भारत में मेरी कोई आवाज नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें हाल ही में मुंबई में अकेलापन महसूस होने लगा है. अपनी स्थिति बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले दो महीनों में, मुझे मुंबई में इतना अकेलापन और घर की याद कभी नहीं आई.

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी रामायण से रणबीर कपूर का लुक वायरल, मेगा बजट के बावजूद फैंस क्यों हुए नाराज?

‘भारत ने दिया है धोखा’

यहां मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन जब मैं विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुई और ईरान के बारे में इतनी खुलकर बात की कि मैंने अपने कई सो-कॉल्ड दोस्तों को खो दिया. मुझे लगता है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है. भारत ने मुझे वो सब कुछ दिया जो उसे देना चाहिए था और अब आगे बढ़ने का समय है और उम्मीद है कि मैं ईरान जाऊंगी. मंदाना के इस वीडियो पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं.