Mirzapur The Movie: फाइनल एडवांस बुकिंग में ‘मिर्जापुर:द मूवी’ का जलवा, डबल डिजिट में ओपनिंग करेगी मुन्ना भैया की फिल्म? बिके लाखों टिकट
Mirzapur The Movie Advance Booking: फाइनली 'मिर्जापुर:द मूवी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रिलीज से पहले जो फाइनल एडवांस बुकिंग सामने आई है, उसने मेकर्स और फैन्स को खुश कर दिया होगा.
Mirzapur The Movie Final Advance Booking: गु्ड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया की लड़ाई अबतक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिली थी. पर अब फैन्स इसे बड़े पर्दे पर भी देख पाएंगे, जी हां ‘मिर्जापुर:द मूवी’ रिलीज हो चुकी है. पिक्चर में इस बार कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं, जो मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई लड़ते दिखेंगे. पर जीत इस बार किसकी होती है, यह जवाब फैन्स को मिल जाएगा. फिल्म को लेकर फैन्स के बीच में काफी एक्साइटमेंट है. जिसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि ‘मिर्जापुर:द मूवी’ में वो एक्टर्स भी वापस लौट रहे हैं, जिनकी सीरीज में कहानी खत्म हो गई थी. इन सबके बीच फाइनल एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जिसे देखकर लगता है कि ‘मिर्जापुर:द मूवी’ डबल डिजिट में शुरुआत करेगी.
सैकनिल्क के आंकड़े सामने आ गए हैं. जिसके मुताबिक, ‘मिर्जापुर:द मूवी’ ने फाइनल एडवांस बुकिंग से 9.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, यह कलेक्शन बिना ब्लॉक सीट्स के साथ है. अगर बात ब्लॉक सीट्स के साथ वाले कलेक्शन की हो तो फिल्म ने 12.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जो कि बताने के लिए काफी है कि पिक्चर बहुत आराम से डबल डिजिट में शुरुआत करती दिखेगी. साथ ही कई बड़ी फिल्मों के सामने यह आंकड़ा कम है. पर थिएटर्स में लगी फिल्मों के लिए वर्ड ऑफ माउथ गजब का काम करता आया है. अगर मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की फिल्म भी लोगों को वैसा ही इम्प्रेस करने में कामयाब हो गई, तो फिर चीजें आसान हो जाएंगी. पहले दिन के लिए फिल्म ने 3 लाख 28 हजार एक सौ सत्ताइस टिकट बेचे हैं. वहीं, टोटल शोज की संख्या 11 हजार से ज्यादा रही है.
कहां से ‘मिर्जापुर:द मूवी’ ने कितने कमाए हैं?
दरअसल ‘मिर्जापुर:द मूवी’ ने दिल्ली-एनसीआर से 2.27 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, यहां से टोटल ऑक्यूपेंसी रेट 16 परसेंट रहा है. जबकि, मुंबई से 1 करोड़ से ज्यादा कमाई और पुणे से 46.77 लाख का बिजनेस किया है.साथ ही बेंगलुरु से 29 लाख, हैदराबाद से 29 लाख, कोलकाता से 30 लाख और 40 लाख रुपये का बिजनेस अहमदाबाद से हुआ है. दरअसल इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो कि एक्टर्स के लिए निकालना उतना भी आसान नहीं रहेगा. शुरुआत में ही तेजी से कमाई करनी होगी. जिसके बाद वीक डेज पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा कि फिल्म कितनी कमाई करती है.
मिर्जापुर सीरीज तो लोग देख चुके हैं, जिसने सबको काफी इम्प्रेस भी किया था. अब बड़ा सवाल है कि फिल्म इससे कितनी अलग है? क्या नए किरदार फिल्म में नई ताकत लेकर आए हैं या फिर महज एक एंट्री बनकर रह जाएंगे.




