Nana Patekar Postmortem Report: सामने आई नाना पाटेकर की मौत की असली वजह, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

Nana Patekar Postmortem Report: सामने आई नाना पाटेकर की मौत की असली वजह, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

Nana Patekar Postmortem Report: नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के पैनल के मुताबिक मुख्य धमनी में ब्लड क्लॉट जमने से पड़ा था दिल का भीषण दौरा.

Nana Patekar Postmortem Report: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उनकी मौत की वास्तविक वजह साफ कर दी है. गोवा मेडिकल कॉलेज (गोमेकॉ – GMC), बांबोली के डॉक्टरों के विशेषज्ञ पैनल द्वारा जारी की गई आधिकारिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में ये स्पष्ट किया गया है कि 75 वर्षीय नाना पाटेकर की मृत्यु पूरी तरह से नैचुरल थी और इसका कारण दिल का बड़ा दौरा (मैसिव हार्ट अटैक) था. पणजी पुलिस द्वारा शेयर की गई मेडिकल जानकारियों के अनुसार, नाना पाटेकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) से जूझ रहे थे.

इसी बीमारी के चलते उनके दिल तक रक्त पहुंचाने वाली मुख्य धमनी में अचानक खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बन गया और का वजह से हृदय को रक्त और ऑक्सीजन मिलना बंद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दिल का तीव्र दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया. शव को जब बांबोली स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, तो वहां परिजनों और गवाहों की मौजूदगी में विधिवत पंचनामा किया गया. इसके बाद वरिष्ठ डॉक्टरों के पैनल ने शवविच्छेदन (पोस्टमॉर्टम) की प्रक्रिया पूरी कर अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी.

निधन से पहले नाना के साथ क्या-क्या हुआ?

पुलिस जांच में नाना पाटेकर के निधन के रात की आखिरी कुछ घंटों की जो टाइमलाइन सामने आई है, लगभग रात के 2:30 बजे नाना पाटेकर को डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में घबराहट और सीने में तकलीफ महसूस हुई. उन्होंने अपने करीबी मित्र अमेय नाईक को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर बताया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं लग रही है. देर रात होने के कारण अमेय नाईक ने यह मैसेज करीब एक घंटे बाद देखा. संदेश पढ़ते ही वे फौरन भागते हुए नाना के डोना पाउला वाले फ्लैट पर पहुंचे.

दरवाजा खोलकर देखा तो नाना पाटेकर अचेत (बेहोश) पड़े हुए थे. फिर 4:30 बजे में आसपास अमेय नाईक ने तुरंत केयरटेकर की मदद से पास के मणिपाल अस्पताल से आपातकालीन वाहन (एंबुलेंस) का प्रबंध कराया और नाना को गंभीर हालत में मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों नो उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुबह के 5:30 बजे अस्पताल प्रशासन ने पणजी पुलिस को नाना पाटेकर के निधन की आधिकारिक सूचना दी.

बेटे मल्हार और भतीजे प्रसाद पाटेकर के बयान दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पणजी पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच की. पुलिस ने नाना पाटेकर के पुत्र मल्हार पाटेकर और उनके भतीजे प्रसाद पाटेकर के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों ही परिजनों ने अपनी गवाही में किसी भी तरह की साजिश, अनहोनी या संदेह की आशंका को पूरी तरह खारिज कर दिया है. फिलहाल पणजी पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में इस मामले में वैधानिक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब उन सभी कयासों पर विराम लग गया है जो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे थे.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More