32 गेंदों में 9 छ्क्के-4 चौके, इंग्लैंड के ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, 13 ओवर में जीता मैच

32 गेंदों में 9 छ्क्के-4 चौके, इंग्लैंड के ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, 13 ओवर में जीता मैच

वनडे सीरीज का पहला मैच हारने के बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया था. ऐसे ही टी20 सीरीज का भी पहला मैच हारने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच में वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया.

वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी इंग्लैंड ने पहला मैच हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. (Photo: Getty Images)

इसके जवाब में इंग्लैंड के नए ओपनर एनरिन डॉनल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक ठोका. (Photo: Getty Images)

एनरिन ने एक ही ओवर में 26 रन कूटते हुए अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 32 गेंदों में 85 रन ठोक दिए, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल थे. (Photo: Getty Images)

इस दौरान खराब फॉर्म में चल रहे फिल सॉल्ट ने भी दमदार वापसी करते हुए 58 रन जोड़े और डॉनल्ड के साथ 10.1 ओवर में 151 रन की साझेदारी की. इंग्लैंड सिर्फ 13.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंच गई. (Photo: PTI & Getty Images)