VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने जड़े 28 छक्के, यहां देखिए हर एक सिक्सर
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 28 छक्के जमाते हुए 204 रन की हैरतअंगेज पारी खेली. इसके साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वैभव के नाम हो गया.
वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार 24 नवंबर को अपनी बैटिंग का वो रूप दिखाया, जिसका इंतजार और उम्मीद हर किसी को थी. वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच में UAE के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी ने सिर्फ UAE के गेंदबाजों के होश नहीं उड़ाए, बल्कि स्टेडियम में मौजूद और टीवी-मोबाइल पर देख रहे करोड़ों फैंस को भी चौंका दिया. वैभव ने अपनी इस रिकॉर्डतोड़ पारी में 28 छक्के जमाए. उनके हर एक छक्के का वीडियो आपको यहां देखने को मिलेगा.
वैभव ने इसकी शुरुआत इंडिया एक की पारी के पहले ओवर में ही कर दी थी. इंडिया ए को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य मिला था. जिस तरह से इंडिया ए के पिछले 2 मैच गुजरे थे और जैसा प्रदर्शन उनमें वैभव सूर्यवंशी का रहा, उससे शायद ही किसी को आने वाले तूफान की भनक रही होगी. वैभव ने पहले ओवर की शुरुआती दोनों गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया लेकिन ये तूफान से पहले की शांति रही क्योंकि इसके बाद उन्हें रोकना मुश्किल हो गया.
14 छक्कों के साथ शतक
पहले ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर वैभव ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी. वो इतने पर ही नहीं रुके. अगले ओवर में भी उन्होंने 2 छक्के ठोके. फिर तीसरे ओवर में 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने दोबारा 3 छक्के ठोक दिए. इस तरह शुरुआती 3 ओवर में ही वैभव ने 8 छक्के ठोक दिए थे और सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद वैभव ने अर्धशतक से शतक तक पहुंचने के बीच भी 6 छक्के उड़ाए और 28 गेंदों में लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक पूरा कर लिया.
2️⃣8️⃣ times he sent the ball soaring into the stands. What a show, Vaibhav



