किडनी और लिवर रिपोर्ट आते ही… ओवरथिंकिंग के चक्कर में खुद ही डॉक्टर बन बैठे पवन सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला
Pawan Singh Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ओवरथिंकिंग और मेडिकल टेस्ट पर खुलकर बात की. 'भोजपुरी बवाल' रिएलिटी शो में उन्होंने बताया कि रिपोर्ट देखते ही वो कैसे खुद डॉक्टर बन जाते हैं.
Pawan Singh Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अपने बेबाक और अनफिल्टर्ड अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. पर्दे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले पवन सिंह असल जिंदगी में किस बात से सबसे ज्यादा डरते हैं, इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है. अपनी सेहत को लेकर पवन सिंह की चिंता इस कदर बढ़ जाती है कि वे ज्यादा सोचने की आदत (ओवरथिंकिंग) के चक्कर में खुद ही अपने ‘सेल्फ-डॉक्टर’ बन बैठते हैं.
इस बारे में खुद पवन सिंह ने उनके आने वाले शो ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर शेयर किया है. उनका ये शो 2 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो हॉटस्टार और कलर्स पर शुरू होने जा रहा है. हाल ही में जारी हुए शो के एक वीडियो में पवन सिंह ने बताया किया कि जब भी वो अपना रूटीन मेडिकल टेस्ट करवाते हैं, तब रिपोर्ट आने का इंतजार करना उनके लिए सबसे मुश्किल काम होता है. पवन सिंह ने खुद को एक बड़ा ‘ओवरथिंकर’ बताते हुए स्वीकार किया कि रिपोर्ट का इंतजार करने के बजाय वो तुरंत इंटरनेट खोल लेते हैं. वो गूगल पर एक-एक मेडिकल कीवर्ड को सर्च करना शुरू कर देते हैं, ताकि ये पता लगा सके कि उनकी सेहत ठीक है या नहीं.
चाहकर भी नहीं रोक पाते ज्यादा सोचना
अपनी इस आदत पर बात करते हुए पवन सिंह ने मुस्कुराकर कहा, “मैं थोड़ा ज्यादा सोचता हूं. ये एक ऐसी आदत है, जिसे मैं चाहकर भी नहीं रोक पाता. खासकर तब, जब बात मेरी किडनी और लिवर की टेस्ट रिपोर्ट से जुड़ी हो.”
पवन सिंह का वीडियो
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?
भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख
जब एलेक्सा के जवाब ने पवन सिंह को कर दिया हैरान
बातचीत के दौरान सेट पर उस वक्त हंसी का ठहाका लगा जब पवन सिंह की टीम के एक मेंबर ने वॉइस असिस्टेंट एलेक्सा से पूछ लिया कि मेडिकल टर्म TLC का क्या मतलब होता है. एलेक्सा ने तुरंत जवाब दिया, ‘टेंडर लविंग केयर.’ एलेक्सा का ये गजब जवाब सुनते ही पवन सिंह और उनकी पूरी टीम सोच में पड़ गई और सब हैरान रह गए. पवन सिंह और उनके साथ तमाम भोजपुरी एक्टर्स का ये मजेदार, ईमानदार और बेबाक अंदाज आप 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर ‘भोजपुरी बवाल’ में देख सकते हैं.




