बुरे दौर से गुजर रहे अभिनेता मोहन शर्मा, रजनीकांत ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए एक लाख रुपये!

बुरे दौर से गुजर रहे अभिनेता मोहन शर्मा, रजनीकांत ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए एक लाख रुपये!

साउथ फिल्मों के अभिनेता, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर मोहन शर्मा इस वक्त पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं. यहां तक कि उन्हें वृद्धाश्रम में भी रहना पड़ा. अब सुपरस्टार रजनीकांत ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. जानकारी के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता ने मोहन शर्मा को 1 लाख रुपये की सहायता दी है.

मोहन शर्मा साउथ सिनेमा की एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने कई दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया है. वह कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. इसके अलावा फिल्म निर्माता भी रहे हैं और स्क्रीन राइटिंग तक का काम किया है. इंटरनेट पर उनकी आर्थिक तंगी को लेकर वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर दिग्गज एक्टर और सुपरस्टार रजनीकांत ने उन्हें 1 लाख की आर्थिक मदद दी है.

एक समय पर मोहन शर्मा का घर पॉश इलाके में था जहां कई बड़े सेलिब्रिटी रहते हैं. हालांकि आज 80 साल की उम्र में उन्हें दवाओं से लेकर छोटे खर्चों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. रजनीकांत द्वारा दी गई मदद से एक्टर को काफी राहत मिली है. इस बारे में मोहन शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू में बात की है.

रजनीकांत ने की मदद

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए मोहन शर्मा ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बात की है. इसी के साथ उन्होंने अभिनेता रजनीकांत का आभार भी व्यक्त किया है. इन्होंने कहा “मुझे बताया गया कि रजनीकांत को मेरी स्थिति के बारे में पता चल गया है’. कुछ दिन पहले मुझे उनसे 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली. मैं उसी मदद से अपना जीवन चला रहा हूं.”

बुरे दौर से गुजर रहे मोहन शर्मा

दिग्गज अभिनेता मोहन शर्मा ने ये भी बताया कि उन्हें पैसों की कमी के चलते ओल्ड एज होम भी जाना पड़ा. उन्होंने कहा, “एक समय पोएस गार्डन में मेरा अपना घर था, लेकिन मुझे उसे बेचना पड़ा. मेरी फैमिली लाइफ सही नहीं चल पाई, मेरे पास पैसे नहीं हैं, और अगर मैं बीमार पड़ जाऊं तो मेरी देखभाल करने वाला कोई नहीं है.” उनका कहना है कि वृद्धाश्रम में रहने और खाने की फ्री व्यवस्था तो है, लेकिन उन्हें दवाएं खरीदने में भी संघर्ष करना पड़ता है.

‘नम्मा ग्रामम’ के राइट बेचना चाहते हैं

मोहन शर्मा ने अपनी लाइफ की जर्नी को याद करते हुए कहा कि प्रोफेशनल सक्सेस भी उन्हें पर्सनल स्ट्रगल से नहीं बचा सकी. इसी के साथ उन्होंने ने फिल्म जगत के मेंबर्स से अपनी अवार्ड विनिंग फिल्म ‘नम्मा ग्रामम’ के सैटेलाइट अधिकार खरीदकर उनका सपोर्ट करने की अपील की, ताकि वे अपने इलाज के खर्चों को पूरा कर सकें.

170 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मोहन शर्मा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बेहद जाना-माना नाम रहे हैं. उन्होंने कई सालों तक तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ तक में 170 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है., साथ ही कई फिल्मों का निर्माण भी किया है. वो साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट भी रहे, लेकिन उनको वहां से भी किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई.

ये भी पढ़ें: मातृभूमि की एक्ट्रेस चित्रांगदा ने शेयर कीं तस्वीरें, ग्लैम लुक देख फैंस बोले-गॉर्जियस लेडी

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More